
पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका (इमेज सोर्स: ANI)
Tamil Nadu Virudhunagar Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। यह हादसा वेम्बाकोट्टई के पास मूर्तिनाइकेन पट्टी स्थित ‘आरपी’ पटाखा फैक्ट्री में हुआ। इधर धमाके की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। विरुधुनगर के कलेक्टर एन.ओ. सुखपुत्र ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव अभियान तेजी से चल रहा है।
बता दें अब तक इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
अपडेट जारी है…
Published on:
28 Jun 2026 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
