
डोनाल्ड ट्रंप। (Photo-IANS)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और सख्त संदेश दिया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका फिर से ईरान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है और इस बार स्थिति इतनी गंभीर हो सकती है कि ईरान का अस्तित्व ही खत्म हो जाए।
ट्रंप ने शनिवार को अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर यह पोस्ट लिखा। अमेरिका और इरान के बीच तनाव ज्यादा बढ़ने के बाद यह बयान सामने आया है। ट्रंप का यह अंदाज कई बार देखा गया है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि हर बात को शाब्दिक रूप से नहीं लेना चाहिए।
ट्रंप ने लिखा- ऐसा समय आ सकता है जब हम ज्यादा समझदारी नहीं बरत पाएंगे और हमें वो काम सैन्य तरीके से पूरा करना पड़ेगा जो हमने पहले बहुत सफलतापूर्वक शुरू किया था। अगर ऐसा हुआ तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ इरान अब नहीं रहेगा।
ट्रंप का यह बयान काफी आक्रामक है। इसमें ट्रंप ने साफ संकेत दिया कि अमेरिका दोबारा सैन्य दबाव बढ़ाने के लिए तैयार है। कुछ विश्लेषक इसे इरान पर दबाव बनाए रखने की रणनीति मान रहे हैं।
ऑस्ट्रिया के पूर्व सैन्य अटैची और डिफेंस एनालिस्ट वोल्फगैंग पुस्ताई ने अल जजीरा से बात करते हुए कहा कि ट्रंप के बयान को बहुत सीरियसली नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा- ट्रंप न सिर्फ इरान और दुनिया को संदेश दे रहे हैं, बल्कि अपने घरेलू मतदाताओं को भी प्रभावित करना चाहते हैं।
पुस्ताई के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जानते हैं कि कुछ अतिरिक्त हमले या स्ट्राइक्स से इरान को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होगा। फिर भी ये बयान देते रहना उनकी स्टाइल है।
पुस्ताई ने आगे यह भी दावा किया कि ट्रंप का मकसद यह संदेश देना है कि अमेरिका सैन्य दबाव फिर बढ़ाने को तैयार है और शायद हॉर्मुज स्ट्रेट में दोबारा ब्लॉकेड भी लगा सकता है।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में फिर से जंग जैसी स्थिति पैदा होने की उम्मीद है। ऐसा अनुमान है कि ईरान भी ट्रंप को कड़ा संदेश दे सकता है।
Published on:
28 Jun 2026 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
