
Weather Update
weather update : देश की राजधानी दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ शीतलहर की मार पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही ताजा बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है। पछुआ हवा ने हाड़ कंपाने वाली बढ़ा दी है। कई शहरों में सुबह सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। गर्म कपड़ों में भी सर्दी रूकने का नहीं ले रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान सहित समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों को ठंड से अभी राहत के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अभी पांच दिनों तक शीत लहर जारी रह सकती है।
राजधानी में छाया घना कोहरा, यातायात प्रभावित
राजधानी दिल्ली में पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से नए वर्ष के पहले दिन सुबह ठिठुरन रही। दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही ठंड है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। हालांकि दिन में अच्छी धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। घने के कारण सड़क से लेकर रेल यातायात पर भी असर पड़ रहा है।
शीतलहर की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तरी भागों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।
सैलानियों के खिले चेहरे
कश्मीर, लेह मनाली, शिमला में ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी को देख सैलानियों के चेहरे खिल गए। सैलानियों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान माइनस में जा सकता है। वहीं उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान शून्य के आसपास दर्ज किया गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। राजस्थान के उत्तरी भागों में 3 जनवरी के दौरान गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 4 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
Published on:
02 Jan 2023 09:18 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
