
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh Got Z Plus Security
पंजाब चुनाव से पहले फरलो (furlough) पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ( Gurmeet Ram Rahim Singh ) को हरियाणा पुलिस की ओर से जेड प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है। दरअसल हरियाणा सरकार ने डेरा प्रमुख को खालिस्तानियों से जान का खतरा बताते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई है। सरकार ने सुरक्षा का आधार एडीजीपी (CID) की रिपोर्ट को बनाया है। बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में डेरी चीफ गुरमीत राम रहीम को फरलो पर रिहा किया गया था। अब उन्हें शीर्ष स्तरीय सुरक्षा कवर देने का हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है।
हरियाणा सरकार ने डेरी प्रमुख को जेड प्लस सुरक्षा देने के पीछे जो वजह बताई है उसके मुताबिक गुरमीत को खालिस्तान समर्थक नुकसान पहुंचा सकते हैं, या फिर जान से भी मार सकते हैं। यही वजह है कि उन्हें सख्त सिक्योरिटी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें - डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, पंजाब चुनाव से पहले मिली 21 दिन की पैरोल
7 फरवरी को जेल से आए बाहर
दरअसल गुरमीत राम रहीम इसी महीने 7 फरवरी को रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर आए थे। जेल से उन्हें 21 दिन का पैरोल दिया गया था।
पैरोल पर उठाए गए थे सवाल
पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुरमीत राम रहीम को दी गई पैरोल को लेकर राजनीति भी गर्मा गई थी। विरोधी दलों ने हरियामा सरकार को घेरते हुए कई सवाल भी खड़े किए थे।
पंजाब-हरियाणा के डेरा के कई अनुयायी
दरअसल, सिरसा मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा के चुनावी राज्य पंजाब और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। वहीं डेरा चीफ को दी गई पैरोल को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि राम रहीम को मिली राहत का पंजाब चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।
पिछले साल भी, डेरा प्रमुख को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सुबह से शाम तक का आपातकालीन पैरोल दी गई थी। वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए भी कुछ मौकों पर जेल से बाहर आए थे।
भारत में दी जाने वाली सुरक्षा
सरकार की ओर से सुरक्षा एजेंसियां व्यापक खतरे के आकलन के आधार पर संबंधित व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान कराती है। देश में एक्स, वाई, वाई-प्लस, जेड और जेड-प्लस की सुरक्षा दी जा जाती है। Z-Plus श्रेणी के लोगों को मोबाइल सुरक्षा के लिए 10 और निवास सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी मिलते हैं।
बता दें कि अंतिम श्रेणी सबसे ऊंची है। देश में केवल सबसे महत्वपूर्ण लोगों को यह सुरक्षा दी जाती है। इन श्रेणियों के अलावा SPG (विशेष सुरक्षा समूह) कवर सिर्फ प्रधानमंत्री और उनकी फैमिली के लिए होता है।
यह भी पढ़ें - रणजीत मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम की बढ़ी मुश्किल,जानिए पूरा मामला
Published on:
22 Feb 2022 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
