5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजवा ए हिंद की चाहत, 10 हजार लोगों को जिहाद के लिए भड़काया, ATS की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

Ghazwa-e-Hind: शमा परवीन को बीते दिनों गुजरात पुलिस की ATS ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने कहा कि शमा परवीन लोगों को सरकार के खिलाफ भड़ा रही थी। वह गजवा ए हिंद करने के लिए 10 हजार लोगों को जिहाद के लिए प्रेरित कर रही थी।

2 min read
Google source verification
ATS

ATS Gujarat

Ghazwa-e-Hind: गुजरात पुलिस की ATS ने झारखंड की रहने वाली शमा परवीन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शमा को भारत में अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल को चलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। गुजरात ATS ने शमा परवीन की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

सरकार के खिलाफ भड़का रही थी शमा

गुजरात पुलिस ने कहा कि शमा परवीन लोगों को सरकार के खिलाफ भड़ा रही थी। वह गजवा ए हिंद करने के लिए 10 हजार लोगों को जिहाद के लिए प्रेरित कर रही थी। वह नफरती संदेह फैलाकर देश में धार्मिक उन्माद और हिंसा फैलाना चाहती थी। ATS ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर एक ग्रुप चलाती थी। इसमें 10 हजार लोग जुड़े हुए थे। जहां शमा परवीन कट्टरपंथी विचारों को साझा करती थी।

पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के संपर्क में थी

ATS ने कहा कि शमा परवीन अंसारी पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के संपर्क में भी थी। गुजरात पुलिस ने कहा कि इसी महीने नोएडा, दिल्ली और अहमदाबाद में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी देश के मुसलमान युवकों को लोकतंत्र को खारिज करके सशस्त्र विद्रोह के जरिए शरिया लाने के लिए उकसाते थे। गुजरात पुलिस अब शमा से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अलकायदा के ऑनलाइन मॉड्यूल में उसके साथ कौन-कौन शामिल था। वह पाकिस्तान में बैठे किन आकाओं के साथ संपर्क में थी।

झारखंड पुलिस हरकत में आई

इधर, बेंगलुरु में शमा की गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस भी हरकत में आई। कोडरमा की तिलैया पुलिस शमा के पैतृक निवास पहुंची। तियैला थाना प्रभारी विनय कुमार ने शमा परवीन के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस की जांच में पता चला कि
शमा के पिता की मौते के बाद पूरा परिवार बेंगलुरु शिफ्ट हो गया था।

शमा के चचेरे भाई समीर ने कहा कि शमा के पिता शमशुल हक की 2019 में मौत हो गई थी। इसके बाद से शमा परवीन का पूरा परिवार बेंगलुरु शिफ्ट हो गया था। शमा परवीन 2 भाई और तीन बहनें हैं। शमा का भाई बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह सभी बेंगलुरु में रहते हैं।