
Not just India, these countries of the world also celebrate the festival of Diwali
रोशनी से जगमग त्योहार दिवाली का बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। दिवाली अब बस कुछ ही दिन दूर रह गई है और पूरा भारत अभी से रोशनी में जगमगाने लगा है। लोग घरों पर लाइट्स लगाकर, दीये जलाकर और मिठाइयां खाकर इस पर्व को सेलिब्रेट करते हैं। दिवाली भले ही भारत का एक बड़ा त्योहार है, मगर दुनिया के कई देश इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दीपावली को भारत की तरह सेलिब्रेट किया जाता है।
नेपाल
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी दीपावली का उत्सव धूम-धाम से मनाया जाता है। नेपाल में दीपावली को 'स्वान्ति' बोला जाता है। यह पर्व 5 दिन का होता है, जिसमें पहले दिन कौवे, दूसरे दिन कुत्ते को भोजन कराते हैं। तीसरे दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी पूजन के दिन यानी स्वान्ति से नेपाल संवत की आरंभ होती है। चौथा दिन नए साल की तरह मनाया जाता है। इस दिन महापूजा होती है। फिर पांचवे दिन भाई को टीका लगया जाता है, जो भारत के भाई-दूज पर्व की तरह मनाया जाता है।
श्रीलंका
जैसा कि हम जानते हैं, श्रीलंका का सीधा संबंध रामायण से है। जब रावण को हरा कर प्रभु श्री राम लंका से अपना 14 साल का वनवास खत्म कर लौटे थे तो अयोध्या उस दिन रोशनी से जगमगा गई। तभी से इस दिन को दिवाली के रूप में मनाया जाता है। यहां के तमिल समुदाय के लोग दिवाली के दिन पूजा करते हैं। श्रीलंका में दिवाली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है।
थाइलैंड
थाइलैंड में दीपावली को 'लाम क्रियोंघ' के नाम से मनाने की परंपरा है। इस दिन यहां लोग केले की पत्तियों से बने दीपक और धूप को रात में जलाकर अपनी धार्मिक मान्यता के मुताबिक पूजा-पाठ करते हैं। भारत में मनाई जाने वाली दिवाली की तरह ही इस पर्व के अनुष्ठान में भी पैसा रखा जाता है। इसके बाद वह फिर जलते हुए इस दीप को नदी के पानी में बहा दिया जाता है।
सिंगापुर
सिंगापुर में कई सारे देश के लोग मिलकर दीपावली का त्योहार मनाते हैं। इसके लिए स्पेशल बसों पर रंगोली के ट्रेडिशनल डिजाइन बनाए जाते हैं। जो देखने में बहुत खूबसूरत होते हैं। यहां भी लोग मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं और आतिशबाजी का लुत्फ उठाते हैं।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस त्योहार के दौरान यहां किए जाने वाले लगभग सभी अनुष्ठान भारत की तरह होते हैं। यहां दिवाली पर पब्लिक हॉलिडे होता है। लगो एक दूसरे से मिलते जुलते हैं और इस त्योहार को खुलकर एन्जॉय करते हैं।
जापान
जापान में भी दिवाली से मिलता-जुलता त्योहार 'ओनियो फेयर' फेस्टिवल खूब धूम-धाम से मनाया जाता है। बता दें कि जनवरी में आने वाला ओनियो फेस्टिवल जापान का सबसे पुराना फेस्टिवल भी है। जापान के फुकुओका में ये सबसे ज्यादा अच्छे से मनाया जाता है और दिवाली की तरह ही लोग मोमबत्तियों और मशालों के जरिए शहर को रोशनी से भर देते हैं। इस दौरान छह मशाल जलाई जाती हैं जो कि आपदा को खत्म करने के प्रतीक के रूप में होती है।
फिजी
यहां पर भारतीयों की संख्या ज्यादा है, इसलिए यहां हर भारतीय त्योहार की धूम देखने को मिल जाती है। हिंदी को आधिकारिक भाषा मानने वाली इस जगह पर दिवाली के दिन सभी सार्वजनिक स्थल बंद होते हैं। यहां भी लाइटनिंग से घर सजाए जाते हैं और गिफ्ट दिए जाते हैं।
स्कॉटलैंड
हर साल जनवरी के आखिरी मंगलवार को स्कॉटलैंड के लेर्विक में भी दिवाली की ही तरह 'अप हेली' नाम का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व के पीछे की कथा भी दिवाली से बहुत मिलती-जुलती है। इस त्योहार में लोग प्राचीन समुद्री योद्धाओं जैसी ड्रेस पहने हाथ में मशाल लिए जुलूस निकालते हैं। इस दौरान पूरे शहर को रोशनी से सजाया जाता है।
फ्लोरिडा
फ्लोरिडा में दिवाली भारत की दिवाली जैसी ही होती है लेकिन इसका धार्मिक संबंध नहीं होता। हर साल 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के बीच 'सैमहेन' फेस्टिवल मनाया जाता है। हैलोईन की तरह आयोजित इस फेस्टिवल में बोन फायर होता है। मनोरंजक थीम पर पार्टी, आतिशबाजी देखने को मिलती है।
कनाडा
कनाडा के 'न्यूफाउंड लैंड' में भी 5 नवंबर को दिवाली की ही तरह एक रात ऐसी आती है जब प्रकाशपर्व मनाया जाता है। इस रात को शहर रोशनी से सजाया जाता है और लोग आतिशबाजी करके खुशियां मनाते हैं। इसके पीछे कहानी है कि अंग्रेज और आयरिश लोग अच्छी जिंदगी की तलाश में कनाडा आकर बस गए थे और फिर यहीं रह गए। इसी दिन की याद में ये त्योहार मनाया जाता है। यहां भी लोग घरों को पेंट करते हैं और आग जलाकर रात में मस्ती करते हैं।
ग्रेट ब्रिटेन
दुनिया में भारत के बाद अगर कहीं दिवाली का जश्न बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है तो वो जगह है ग्रेट ब्रिटेन का लेस्टर शहर। जंगलों से घिरे इस शहर में दिवाली का जश्न देखने लायक होता है। दरअसल, इस शहर में हिंदू, सिख और जैन समुदाय के काफी लोग रहते हैं लेकिन अब तो हर धर्म के लोग ही यहां हर साल दिवाली मनाने लगे हैं। भारत की तरह ही यहां पूरे शहर के लोग रात को अपना घर दीयों से सजाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। यहां भी लोग पार्क और स्ट्रीट में निकलकर पटाखे फोड़ते हैं और जमकर सेलिब्रेट करते हैं।
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों ने सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों का बढ़ाया DA
Published on:
22 Oct 2022 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
