8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसे का शिकार हुई महिला के परिजनों को डीएमआरसी देगी मुआवजा, इस वजह से गई थी जान

डीएमआरसी ने 13 दिसंबर को दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर घायल हुई महिला के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। बता दें कि महिला की 16 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Delhi metro

दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर बीते दिनों एक महिला की ट्रेन के दरवाजे में साड़ी फंसने से मौत हो गई थी। अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मृतक के घर वालों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। डीएमआरसी ने महिला यात्री के परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इस राशि में 10 लाख रुपये मानवीय सहायता राशि है जबकि 5 लाख रुपये डीएमआरसी के नियमानुसार दिया जाएगा।

जांच के बाद लिया गया फैसला

इस हादसे के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक जांच बैठाई और इसकी जिम्मेदारी कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी को सौंपी गई थी। इस हादसे में प्रभावित महिला के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने का निर्णय लिया गया। मेट्रो रेलवे रूल्स 2017 के अनुसार, मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा, और इसके अलावा मानवीय सहायता के रूप में 10 लाख रुपये भी दिया जाएगा।

बच्चोें की पढ़ाई खर्च उठाएगी डीएमआरसी

डीएमआरसी के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि मृतका के दोनों बच्चे नाबालिग हैं, इसलिए डीएमआरसी वर्तमान में कानूनी उत्तराधिकारी को राशि सौंपने के कानूनी तौर-तरीकों को सुलझाने में लगा हुआ है।'' इसके अलावा डीएमआरसी दोनों बच्चों की पढ़ाई का भी ख्याल रखेगी। अनुज दयाल ने कहा, "सभी जरूरतों को जल्दी पूरा करने के लिए मामले को देखने के लिए डीएमआरसी ने वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम को तैनात किया है।"