Momentum 2.0 - DMRC सबको हैरान कर देगा। अपने उपभोक्ताओं के लिए ला रहा है देश का पहला वर्चुअल शॉपिंग ऐप। इस ऐप का नाम है Momentum 2.0। इसमें इतनी खूबियां है कि, आप सुनकर हैरान रह जाओगे। जानें Momentum 2.0 की खूबियां।
दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों की सुविधा का बहुत ख्याल रखती है। कुछ न कुछ नया लाने के बारे में रिसर्च करती रहती है कि, मेट्रो यात्रियों को कुछ फायदा हो जाए। तो DMRC अपने उपभोक्ताओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) देश का पहला वर्चुअल शापिंग ऐप ‘Momentum 2.0’ जल्द लाने वाली है। Momentum 2.0 ऐप से मेट्रो उपभोक्ता कई काम कर सकते हैं। नाम एक पर गुण अनेक हैं। इस ऐप की खूबियां जानकर आप हैरान रह जाएंगे। Momentum 2.0 ऐप से उत्पाद की खरीद, मेट्रो स्मार्ट कार्ड के तत्काल रीचार्ज, स्मार्ट भुगतान, सेवाओं की बुकिंग, गंतव्य स्टेशनों पर अपने आर्डर लेने समेत अन्य ढेर सारी सुविधा मिलेंगी।
तमाम यूटिलिटी सर्विसेज के लिए कर सकेंगे पेमेंट
डीएमआरसी ने अपने बयान में कहाकि, ऐप की सहायता से मेट्रो यात्री कई उत्पाद खरीद सकेंगे। मेट्रो में यात्रा करने के दौरान कई सेवाओं की बुकिंग करा सकेंगे। और अपने गंतव्य स्टेशन पर उनका ऑर्डर पूरा कर दिया जाएगा। मोमेंटम 2.0 ऐप के जरिए आप न सिर्फ दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड रीचार्ज कर सकेंगे बल्कि बिल भुगतान जैसी तमाम यूटिलिटी सर्विसेज के लिए भी पेमेंट कर सकेंगे।
चढ़ने पर आर्डर दिया उतरने पर मिल जाएगा
ऐप में ई-शॉपिंग का विकल्प है। जिसमें अलग-अलग ब्रैंड के ग्रोसरी और रोजमर्रा के सामानों की भरपूर रेंज मिलेगी। यूजर मनचाहे सामान का ऑर्डर कर सकता है। और जब वह अपने मेट्रो स्टेशन पर उतरेगा तो वहां उसका ऑर्डर तैयार मिलेगा।
चुनिंदा स्टेशनों पर ‘स्मार्ट बाक्स’ नाम से बनेंगे डिजिटल लाकर
स्मार्ट शापर्स के लिए डिजिटल लाकर के बारे में जानकारी देते हुए DMRC प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि, डीएमआरसी चुनिंदा स्टेशनों पर ‘स्मार्ट बाक्स’ नाम के डिजिटल लाकर बनाने की प्रक्रिया में है। यहां इस ऐप पर ई-शापिंग के माध्यम से आर्डर किए गए सामान को सुरक्षित रूप से जमा किया जा सकता है और संबंधित खरीदारों से उनके गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्हें प्राप्त किया जा सकता है।
भुगतान के आधार पर यात्री कर सकते हैं स्मार्ट बाक्स का उपयोग
ये स्मार्ट बाक्स पार्सल, वस्तुओं और उत्पादों के सुरक्षित, तकनीक-सक्षम प्रबंधन प्रदान करेंगे। ये उपयोगकर्ता के अनुकूल लाकर ई-कामर्स प्लेयर्स के साथ मिलकर सबसे तेज वितरण और पुन: प्राप्त चक्र के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा, यात्री भुगतान के आधार पर स्मार्ट बाक्स का भी उपयोग कर सकते हैं।
डीएमआरसी ने फरवरी 2022 में अपनी वेबसाइट को नए कलेवर में किया था लॉन्च
डीएमआरसी ने फरवरी 2022 में अपनी वेबसाइट को नए कलेवर में लॉन्च किया था। और मोबाइल ऐप में भी कई अतिरिक्त फीचर दिए थे। इस ऐप के जरिए यूजर मेट्रो स्टेशनों से होकर चलने वालीं फीडर बसों, डीटीसी और क्लस्टर बसों के रूट और टाइमटेबल को भी देख सकेंगे।