VIDEO : मनीष सिसोदिया बोले- मुझे कुछ महीने जेल में रहना पड़े तो परवाह नहीं..
शराब नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के सामने पेश होने से कहा कि मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फाँसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है।