
Blast in Punjab
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों बम धमाकों में कोई घायल नहीं हुआ। पहले रात करीब 8:15 बजे जालंधर जिले में BSF हेडक्वार्टर के पास एक स्कूटी में धमाका हुआ। धमाका इतना जोर का था कि स्कूटी में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दूसरा धमाका रात करीब 10:50 बजे अमृतसर जिले में आर्मी कैंटोनमेंट इलाके में खासा कैंप के पास हुआ, जिससे हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि जालंधर में धमाके के बाद मामले की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने मौके से सैंपल और सबूत इकट्ठा किए। वहीं अमृतसर में भी पुलिस, आर्मी और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने धमाके के बाद सबूत इकट्ठा किए और उन्हें जांच के लिए भेज दिया। खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार इन धमाकों के पीछे पाकिस्तानी हैंडलर्स और स्थानीय आपराधिक नेटवर्क के ज़रिए काम करने वाले प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के कनेक्शन की जांच की जा रही है।
Updated on:
06 May 2026 09:31 am
Published on:
06 May 2026 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
