7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Drishyam देख ब्याहता महिला ने प्रेमी संग रची घिनौनी साजिश, खुद को मरा दिखाने को शव को पहनाए अपने कपड़े

21 साल की गीता झाखरोटा में अपने पति के साथ रहती है। उसने ही यह साजिश रची थी और अपने प्रेमी को एक शव का इंतजाम करने के लिए मना लिया था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashish Deep

May 28, 2025

लाठियों और डंडों से ग्रामीणों पर अंधाधुंध हमला (Photo source- Patrika)

लाठियों और डंडों से ग्रामीणों पर अंधाधुंध हमला (Photo source- Patrika)

गुजरात में एक शादीशुदा महिला ने फिल्म Drishyam देखकर खुद की झूठी मौत की साजिश रच डाली। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक पुरुष की हत्या की और उसे अपने कपड़े पहना दिए। इसके बाद उसमें आग लगा दी और प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को बुधवार को गिरफ्तार कर इस मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक पाटन के संतालपुर तालुका के झखरोटा गांव से मंगलवार को एक अधजला शव मिला था। महिला इस अधजले शव का इस्तेमाल अपनी मौत का नाटक रचने में करना चाहती थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने यह साजिश फिल्म Drishyam को देखने के बाद रची।

महज 21 साल की है गीता

पाटन के एसपी वीके नवी ने बताया कि 21 साल की गीता झाखरोटा में अपने पति के साथ रहती है। उसने ही यह साजिश रची थी और अपने प्रेमी को एक शव का इंतजाम करने के लिए मना लिया था। दोनों का प्लान इस वारदात के बाद गुजरात से भागने का था। शव की पहचान 56 वर्षीय हरजीभाई सोलंकी के तौर पर हुई है। वह पास के ही एक गांव में रहता था।

मंगलवार रात घर से भागी

एसपी ने बताया कि मंगलवार रात गीता अपने घर से भाग गई थी। उस समय परिवार के बाकी लोग सो रहे थे। बाद में जब उसकी तलाश शुरू हुई तो परिवार को गांव के बाहर एक अधजला शव मिला। उसके शरीर पर गीता का घाघरा और चोली मिले थे। शव को देखकर उन्हें लगा कि यह गीता का शव है। जब शव को लेकर घर गए तब अहसास हुआ कि यह एक पुरुष का शव है। इसके बाद पुलिस को खबर की गई।

राजस्थान भागने का था प्लान

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गीता और उसका प्रेमी भरत ने साथ में राजस्थान भागने का प्लान बनाया था। पुलिस ने दोनों को एक रेलवे स्टेशन से पकड़ा। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और माना कि मूवी देखने के बाद ही उन्हें यह करने की सूझी। गीता ने बताया कि 26 मई को सोलंकी ने उसे लिफ्ट दी थी। इसके बाद ही उन्होंने सोलंकी को टार्गेट किया।

गीता लाई थी पेट्रोल

एसपी ने बताया कि भरत ने सोलंकी को एक सूनसान जगह पर ले जाकर मार डाला और वहां से शव को गांव के बाहर ले गया। इसके बाद गीता घर से भागी और अपने साथ शीशी में पेट्रोल लेकर आई थी। दोनों ने गीता के कपड़े शव पर डाले और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फिर घटनास्थल से भाग गए और पालनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से दोनों जोधपुर जाना चाहते थे. लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।