3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बत्तख या खरगोश, इस तस्वीर में आपको पहले क्या दिखा? जवाब बताएगा कितने क्रिएटिव हैं आप

Optical Illusion: दिमाग को भ्रमित करने वाली कई तस्वीरें आप देखते होंगे लेकिन आज इस तस्वीर को देखकर बताएं अपने पहले क्या देखा? क्या आपको दोनों जानवर दिखे या केवल एक? ये आपके दिमाग से जुड़े राज खोलेगा।

1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Aug 12, 2022

Duck or rabbit? this optical illusion that could tell you how creative you are

Duck or rabbit? this optical illusion that could tell you how creative you are

सोशल मीडिया पर आप आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें देखते होंगे। आज जो तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं उसे देखकर आपको बताना है कि आपको पहले उसमें क्या दिखा, बत्तख और खरगोश? ये बताएगा कि आप कितने क्रिएटिव हैं। ये तस्वीर 100 पुरानी है लेकिन जब भी सोशल मीडिया पर वायरल होती है लोगों का ध्यान खींचती है।

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार तस्वीर में आप जिस जानवर को देखते है वो आपके व्यतित्व के बारे में बताता है। इस तस्वीर को मूल रूप से ये तस्वीर 1892 में जर्मन ह्यूमन मैगजीन फ्लिगेन्डे ब्लैटर में प्रकाशित हुई थी। तब से इस तस्वीर को कई मनोवैज्ञानिकों ने दिमाग कैसे काम करता है उसे दिखाने के लिए कई बार इस्तेमाल किया है।

1899 में अमेरिकी मनोवैज्ञानिक जोसेफ जस्ट्रो ने सबसे पहले इसका इस्तेमाल किया था ये दिखाने के लिए लिए कि आप तस्वीर में जो भी देखते हैं वो आपके परिवेश और भावनात्मक स्थिति से भी प्रभावित होता है। उन्होंने पाया था कि कोई कितनी तेजी से दूसरे जानवर को देख सकता है और अपने दिमाग की धारणा को बदल सकता है। आप जितनी तेजी से ये कर पते हैं आपका दिमाग उतनी तेजी से काम करता है और आप उतने ही क्रिएटिव हैं।

यह भी पढ़े- Optical Illusion: ये तस्वीर खोलेगी आपके लव लाइफ के राज, बताएं पहले आपको क्या दिखा

इसके अलावा कई एक्स्पर्ट्स का भी मानना है कि आप पहले क्या देखते हैं वो आपके बारे में बताता है कि आप कौन हैं और कैसे सोचते हैं।

कुछ लोगों को खरगोश दिखाई देता है और कुछ को बत्तख - लेकिन क्या आप दोनों को वैकल्पिक रूप से देख सकते हैं?

आप जो देखते हैं (और आप उसे कितनी तेजी से देखते हैं) ये बताता है कि आपका दिमाग कितनी तेजी से काम करता है - और आप कितने क्रिएटिव हैं।