Delhi Pollution: दिल्ली और अमृतसर में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम हो गई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता का स्तर शून्य रहा। इससे कई विमानों की उड़ानों (Flight Cancel) पर असर पड़ा। हवाई अड्डों पर यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा। दोनों शहरों में वायु गुणवत्ता में काफी गिरावट आई। दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जबकि पंजाब और हरियाणा में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।