2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों मनाया जाता है Children’s day, जानें भारत में बच्चों के अधिकार

Children's day: 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। क्या आपको पता है की बाल दिवस क्यों मनाया जाता है और भारत के बच्चों के क्या मौलिक अधिकार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 14 Nov 2024, 9:55 AM IST

Children’s day: 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है। इस जयंती को मनाने के पीछे का कारण बच्चे है। इस दिन को बच्चों की खुशियों, अधिकारों और उनके उज्जवल भविष्य के लिए मनाया जाता है। बताया जाता है कि जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। और उनके देहांत के बाद उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस यानी चिल्ड्रन डे के रूप में मनाने की घोषणा की गई।

बच्चों के अधिकार

हमारे देश में सभी को बराबर अधिकार दिए गए है। उसी तरह बच्चों के कई मौलिक अधिकार संविधान में दिए है। यह अधिकार बाल अधिकार अधिनियमों में निहित हैं। यह है बच्चों के मुख्य 10 अधिकार।

समानता का अधिकार: हर बच्चे को कानून के तहत समान व्यवहार और सुरक्षा का अधिकार है (अनुच्छेद 14)

भेदभाव के खिलाफ अधिकार: बच्चों के साथ धर्म, जाति, लिंग, नस्ल या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए (अनुच्छेद 15)

जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार: बच्चों को जीवन, स्वतंत्रता और सुरक्षा का अधिकार है (अनुच्छेद 21)

शोषण से सुरक्षा का अधिकार: बच्चों को तस्करी और बंधुआ मजदूरी से बचाया जाना चाहिए (अनुच्छेद 23)

मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार: 6 से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है (अनुच्छेद 21A)

खतरनाक रोजगार से सुरक्षा का अधिकार: 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खतरनाक नौकरियों में काम पर नहीं रखा जा सकता (अनुच्छेद 24)

विकास का अधिकार: बच्चों को स्वास्थ्य सेवा, पोषण और समग्र विकास के अवसर मिलने चाहिए (अनुच्छेद 39(f))

भागीदारी का अधिकार: बच्चों को उन मामलों में अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है जो उन्हें प्रभावित करते हैं और उनकी राय को महत्व दिया जाना चाहिए (विभिन्न बाल अधिकार ढांचे के अनुसार)

पहचान का अधिकार: हर बच्चे को नाम, राष्ट्रीयता और पारिवारिक संबंधों का अधिकार है।

सुरक्षित वातावरण का अधिकार: बच्चों को सभी प्रकार के दुर्व्यवहार, हिंसा और शोषण से बचाया जाना चाहिए।

दो बार आता है Children's day

आपको बता दें हमारे देश में Children's day 14 नवंबर को मनाया जाता है पर अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 1954 में की थी।

ये भी पढ़े: कोचिंग संस्थान के फर्जी दावों पर लगेगी रोक, CCPA ने जारी किए दिशा-निर्देश