16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूकंप के तेज झटकों से भारत के इन इलाकों में आधी रात को उड़ गई नींद, इतनी रही तीव्रता

Earthquake : राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (NCS) ने बताया कि लेह में 34.51 उत्तर अक्षांश और 78.50 पूर्व देशांतर रेखा पर यह भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र 20 किलोमीटर गहराई में थे।

less than 1 minute read
Google source verification

Earthquake: लददाख के लेह में गुरूवार को आधी रात आए भूकंप ने लोगों की नींद उड़ा दी। गनीमत यह रही कि भूकंप की तीव्रता कम थी। इसके कारण किसी को कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लददाख में इस पखवाड़े करीब चार भूकंप आ चुके हैं। इनकी तीव्रता 3 से साढ़े 4 के बीच रही है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि लददाख के लेह में आधी रात दो बजकर 29 मिनट पर धरती के 20 किलोमीटर नीचे कंपन हुआ। लेह में 34.51 उत्तर अक्षांश और 78.50 पूर्व देशांतर रेखा पर यह भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र 20 किलोमीटर गहराई में थे। इस भूकंप की तीव्रता 3.6 रिएक्टर स्केल रही।