
Earthquake in JK
Earthquake in Bihar : नेपाल में आए 5.3 की तीव्रता ने बिहार और उत्तर प्रदेश को हिला दिया। सुबह करीब 7 बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप के कारण तीन से चार सेकेंड तक धरती हिलती रही। इसकी गति इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए। रविवार को यह भूकंप बिहार के पटना, बगहा, सीवान, गोपालगंज और छपरा में ज्यादा महसूस किया गया। भूकंप केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू रहा। इसकी भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही।
इससे पहले तीन अक्टूबर को नेपाल में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे कारण दिल्ली तक झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली और एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत को एक के बाद एक आए चार भूकंप ने हिलाकर रख दिया था। नेपाल में इसके कारण नुकसान भी हुआ था। वहीं भारत में भूकंप की तीव्रता से लोग घबरा घर और कार्यालय छोड़कर सड़क पर निकल आए थे।
आपको बता दें कि पृथ्वी चार परतों में बंटी है। इसमें से मेंटल कोर की 50 किलोमीटर मोटी परत है। इसे टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। यह खिसकती रहती हैं। इनकी हलचल से जब अधिक दबाव बनता है तो धरती हिलती है और इसे ही भूकंप कहा जाता है। भूंकप की यह क्रिया अलग अलग क्षेत्र में अलग अलग तरीके से होती है।
Published on:
22 Oct 2023 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
