
Earthquake of magnitude 3.6 reported near Andhra Pradesh Tirupati
दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आज भूकंप के झटके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने रविवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति से 85 किलोमीटर उत्तर पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। आंध्र प्रदेश में आया ये भूकंप धरती की सतह से 20 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है जोकि शनिवार-रविवार की रात 1 बजकर 10 मिनट पर आया था। इस भूकंप के दौरान जानमाल के नुकसान होने की खबर नहीं है। इससे पहले भी भी दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.6, 03-04-2022, 01:10:29 IST, अक्षांश: 14.24 और लंबा: 79.90, गहराई: 20 किमी, स्थान: 85 किमी पूर्वोत्तर तिरुपति, आंध्र प्रदेश में महसूस किये गए।"
NCS के अनुसार, तिरुपति के पास महसूस किये गए झटके काफी कम तीव्रता का थे और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। आंध्र प्रदेश में भूकंप से अब तक किसी संपत्ति के नुकसान या जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल को अंडमान निकोबार में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। ये सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर आया था जिसका केंद्र दिगलीपुर से 110 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व की तरफ था। इसके अलावा 23 दिसंबर, 2021 को चित्तूर जिले के पालमनेरु के पास 10 किलोमीटर की गहराई पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था।
इसी तरह, 29 नवंबर, 2021 को Kuppam के पास 25 किलोमीटर की गहराई पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था और 11 अप्रैल, 2021 को तमिलनाडु में Kuppam के पास 3 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।
यह भी पढ़े - दो घंटे के भीतर भूकंप के 3 झटकों से हिला तमिलनाडु, घरों की दिवारों में पड़ी दरारें
Updated on:
03 Apr 2022 02:04 pm
Published on:
03 Apr 2022 01:59 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
