4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: दिल्ली-NCR समेत चीन-पाकिस्तान में भूकंप के झटके, 5.4 रही तीव्रता

Earthquake: दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके चीन और पाकिस्तान तक महसूस किए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
earthquake.jpg

Earthquake: भारत में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में रहा। आज दोपहर एक बजकर 33 मिनट पर करीब एक मिनट तक अलग अलग बार में भूकंप के झटके मसहूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अक्षांश 33.15 और 75.82 देशांतर पर स्थित रहा। कई लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया। भूकंप के झटका लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया और घरों से बाहर निकल आए।


5.4 रही भूकंप की तीव्रता

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफरातफरी में लोग घर से बाहर निकल आए। वहीं, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में भूकंप का एपिक सेंटर बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 नापी गई है।

पाकिस्तान और चीन में भी धरती कांपी

बताया जा रहा है कि भारत के अलावा पाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में हो सकता है। हालांकि, अधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

जन-धन के नुकसान की खबर नहीं

शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटकों को लेकर अभी तक कोई जन-धन के नुकसान की खबर नहीं आई है।

Story Loader