
Harish Rawat
Uttarakhand Election 2022 निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड बीजेपी को आदर्श चुनाव आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया है। उत्तराखंड भाजपा के ट्विटर हैंडल पर जारी कांग्रेस नेता हरीश रावत की मार्फ्ड (छेड़छाड़ की गई) फोटो पर निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने इससे भड़काऊ और चुनाव प्रक्रिया पर बुरा असर डालने वाला माना है। चुनाव आयोग ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कड़ा नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। उत्तराखंड भाजपा के अधिकारिक ट्विटर पर पूर्व सीएम हरीश रावत की छेड़छाड़ की गई तस्वीर जारी की गई है। जो कि एक समुदाय से संबंधित है। इसपर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है।
चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
चुनाव आयोग ने भेजे गए नोटिस में कहा कि बीजेपी उत्तराखंड ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-123 में आचार संहिता के 'सामान्य आचरण' वाले हिस्से में निर्धारित खंड (I) और (2) तथा भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 153(ए) की उप-धारा (आई)(ए) का उल्लंघन कर ऐसे बयान दिए हैं जो भड़काऊ हैं। इससे गंभीरता से लिया जा रहा है। इस तरह से भावनाओं के भड़कने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका रहती है। जिससे चुनाव प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें - दो दशक में पहली बार हरक सिंह रावत को नहीं मिला टिकट, जानें क्यों
कठोर कार्रवाई की चेतावनी
आयोग ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को नोटिस जारी किया है। जिसमें 24 घंटे के भीतर उनसे जवाब मांगा गया है। आयोग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर जवाब नहीं दिया गया तो ऐसी स्थिति में आयोग नियमानुसार कठोर कार्रवाई करेगा। यह नोटिस आयोग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राहुल शर्मा की ओर से जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें - बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख हुई तय, जानिए कब से श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
हरीश रावत की तस्वीर के साथ छेड़छाड़
आपको बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जुड़ी वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। कांग्रेस ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि हरीश रावत की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके तजिंदर पाल सिंह बग्गा और तीन फरवरी को रात 9:34 बजे भाजपा के ट्विटर हैंडलर बीजेपी4यूके से भी रीट्वीट किया गया।
भाजयुमो प्रभारी बग्गा ने दी सफाई
वहीं बीजेपी उत्तराखंड के ट्विटर हैंडल पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तजिंदर पाल सिंह बग्गा की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अपना स्पष्टीकरण दिया है। बग्गा ने कहा है कि उन्होंने हरीश रावत की तुलना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान से की थी, यह अपमान नहीं बल्कि सम्मान का प्रतीक है।
Published on:
06 Feb 2022 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
