22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व DCP के घर ताला तोड़कर घुसे ED अधिकारी, बंगाल में सख्त कार्रवाई

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल में पूर्व पुलिस अधिकारी शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ कथित आर्थिक अपराध और रंगदारी मामले में बड़े पैमाने पर छापेमारी की।

2 min read
Google source verification
ED Raid

बंगाल में पूर्व DCP के घर ED की रेड (X)

ED Raids West Bengal DC IC House: पश्चिम बंगाल में कथित रंगदारी और अवैध आर्थिक लेनदेन की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने आज (शुक्रवार) सुबह बड़े पैमाने पर छापेमारी की। मुर्शिदाबाद जिले के कांडी शहर में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर (Deputy Commissioner) और कालीघाट पुलिस स्टेशन के पूर्व इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (Inspector-in-Charge) शांतनु सिन्हा विश्वास के पैतृक आवास पर ED की टीम ने कार्रवाई की।

पिछले हफ्ते से बंद पड़ा था घर

शांतनु सिन्हा विश्वास (Shantanu Sinha Biswas) का घर कांडी नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 में स्थित है और यह पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा था। छापेमारी के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए ED की टीम ने घर के बाहर से ही स्थानीय लोगों से जानकारी इकट्ठा की और फिर ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

ED की हिरासत में शांतनु सिन्हा

शांतनु सिन्हा विश्वास कोलकाता के कालीघाट पुलिस स्टेशन के पूर्व IC और DC रह चुके हैं। फिलहाल वह जमीन से जुड़े एक वित्तीय धोखाधड़ी मामले में ED की हिरासत में हैं। उनकी बहन, गौरी सिन्हा विश्वास, वर्तमान में कांडी नगर पालिका की उपाध्यक्ष हैं।

ED की कार्रवाई का दायरा

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कथित रूप से सोना पप्पू नामक उगाही नेटवर्क और शांतनु सिन्हा विश्वास से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है। ED की टीम ने सुबह लगभग 6 बजे कोलकाता और मुर्शिदाबाद में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित होटल और एक कारोबारी के घर पर ED पहुंची। कोलकाता पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के आवास पर भी टीम ने डाक्यूमेंट्स और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की।

सबूत जुटाने में जुटे ED अधिकारी

एजेंसी का ध्यान कथित जबरन वसूली गिरोह और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन पर है। जांच के दौरान ED अधिकारी वित्तीय दस्तावेज, डिजिटल डेटा और लेनदेन के सबूत जुटाने में लगे हुए हैं।

राजनीतिक हलचल तेज

बंगाल में एक साथ कई ठिकानों पर हुई यह कार्रवाई राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।