13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ED ने एमटेक समूह पर बड़ा एक्शन, जब्त की 5,115 करोड़ की संपत्ति, बैंकों से 27,000 करोड़ लिया था लोन, जानें पूरा मामला

ED Action Against Amtek Auto: प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने कथित बैंक धोखाधड़ी (Bank Fraud) के मामले में शुरू हुई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में गुरुग्राम स्थित एमटेक ऑटो लिमिटेड (Amtek Auto Limited) की 5,115 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
ED action against Amtek Group

ED action against Amtek Group

ED Action Against Amtek Auto: प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने कथित बैंक धोखाधड़ी (Bank Fraud) के मामले में शुरू हुई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में गुरुग्राम स्थित एमटेक ऑटो लिमिटेड (Amtek Auto Limited) की 5,115 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। एमटेक ऑटो पर सरकारी बैंकों से 27,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है। ED ने कार्रवाई में 85 संपत्तियां जब्त की हैं। सभी संपत्तियां 13 अलग-अलग राज्यों में फैली हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बैंकों के धन की लॉन्ड्रिंग के आरोपी एमटेक समूह की अन्य कंपनियों में एआरजी लिमिटेड, ACIL लिमिटेड, मेटालिस्ट फोर्जिंग लिमिटेड और कैस्टेक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड शामिल हैं, जिनके प्रवर्तक अरविंद धाम हैं।

27,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला

ED ने बताया कि एमटेक समूह के प्रवर्तक अरविंद धाम और उनके समूह की कंपनियों ने बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का लोन लिया था। ये सारा पैसा 500 से अधिक शेल कंपनियों में लगा दिया। इसके बाद कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित कर कर दया। इस ममाले में फरवरी में Supreme Court में अरविंद के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी। इसी पर ED को जांंच का आदेश दिया गया था। ED की जांच में धन का लेन-देन सामने आने के बाद 9 जुलाई को अरविंद को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: NPS में आया बड़ा अपडेट, इस सरकारी योजना में करें निवेश, बच्चे का भविष्य हो जाएगा सुरक्षित