10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आज पटना पहुंचेगी चुनाव आयोग की टीम, जानें कब तक हो सकता है चुनाव

Loksabha Election 2024: टीम का नेतृत्व देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार करेंगे। उनके साथ दोनों निर्वाचन आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल सहित कई अधिकारी रहेंगे।

2 min read
Google source verification
 Election Commission team will reach Patna today to take stock of the preparations for Lok Sabha

लोकसभा चुनाव की अब आहट सुनाई देने लगी है। चुनाव की तैयारियों का जायजा और समीक्षा करने के लिए चुनाव आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम सोमवार को पटना पहुंच रही है। इस टीम में शामिल अधिकारी यहां के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे पटना में मौजूद

इस टीम का नेतृत्व देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार करेंगे। उनके साथ दोनों निर्वाचन आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल सहित कई अधिकारी रहेंगे। यह टीम क्षेत्रवार लोकसभा क्षेत्रों की तैयारियों की समीक्षा करेगी। टीम के शाम को पटना पहुंचने की उम्मीद है। बताया जाता है कि शाम को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पुलिस के नोडल अधिकारी और केंद्रीय पुलिस फोर्स के नोडल अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मंगलवार को भी बैठकों का दौर जारी रहेगा।

सभी दलों के नेताओं के साथ करेंगे बैठक

इस दौरान वे सभी राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बुधवार को टीम के अधिकारी प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

कब तक हो सकता है लोकसभा चुनाव?

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही चुनाव आयोग इस बात को लेकर निश्चिंत हो जाएगा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी राज्यों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सभी पार्टियों के साथ बैठक कर 18 वीं लोकसभा के चुनाव के लिए ऐलान कर दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि मार्च के महीने में चुनाव का ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें कि ये आम चुनाव लगभग दो महीने तक चलेगा और इसके नतीजे मई के आखिरी हफ्ते में आ सकता है।

ये भी पढ़ें: पूरे महीने भाजपा में चलेगा स्वागत समारोह, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई पार्टियों के बड़े नेता होंगे शामिल!