
Assembly Election 2023: Election Commission Of India यानी भारतीय चुनाव आयोग सोमवार 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अलगे साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह चुनाव सभी पार्टियों के लिए काफी अहम माना जज रहा है। EC दिल्ली में स्थित आकाशवाणी के रंगभवन ऑडिटोरियम में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। तारीखों की ऐलान के वक्त मुख्य चुनाव आयुक्त समेत चुनाव आयोग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि अगले साल अप्रैल-मई में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। इनमें से तीन राज्य हिंदी बेल्ट में आते हैं और यहां सीटों की संख्या भी अच्छी-खासी है। इन तीन राज्यों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। दक्षिण भारत के तेलंगाना में भी तीन पार्टियों के बीच चुनावी टक्कर देखने को मिलने वाली है। इसके अलावा नार्थईस्ट भारत के मिजोरम को भी चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि ये पूर्वी भारत में वोटर्स की मिजाज को बताएगा।
किस राज्य की कितनी विधानसभा सीटें हैं
इन पांच राज्यों में सीटों की लिहाज से देखें तो सबसे कम सीट मिजोरम में है। यहां से 40 विधायक चुनकर विधानसभा में आते हैं। यहां विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ में सीटों की संख्या 90 है। यहां विधानसभा का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो जाएगा। इसके बाद बात अगर राजस्थान की करें तो यहां सीटों की संख्या 200 है। मध्य प्रदेश में 230 और तेलंगाना में 119 है। इन तीन राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी में ही खत्म हो रहा है। पिछले दो महीनों से EC के अधिकारी लगातार इन पांचों की राज्यों का दौरा कर रहे थे, ताकि तैयारी के लिए योजना बनाई जा सके।
Published on:
09 Oct 2023 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
