अल्लाना संस ने 9 जुलाई, 2019 को इलेक्टोरल बॉन्ड के तौर पर 2 करोड़ रुपये डोनेट किए थे। इसके बाद 9 अक्टूबर को एक करोड़ का चंदा दिया। फ्रीगोरीफिको अल्लाना ने 9 जुलाई, 2019 में 3 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे। अल्लाना ग्रुप से जुड़ी अलाना कोल्ड स्टोरेज ने 9 जुलाई, 2019 को ही एक करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे। तीनों कंपनियां अल्लाना ग्रुप से जुड़ी है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार इसका सालाना टर्नओवर 500 से 1000 करोड़ के बीच है।