10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त,चंपई सरकार का नया एलान

Champai Soren Free Electricity: झारखंड की नई सरकार ने राजनीतिक संकट से उबरने के बाद 125 यूनिट बिजली फ्री देने का एलान किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
electricity_free_in_jharkhand_new_unit_announcement_of_champai_soren_government.png

Champai Soren Free Electricity: झारखंड की नई सरकार ने राजनीतिक संकट से उबरने के बाद 125 यूनिट बिजली फ्री देने का एलान किया है। अभी 100 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। पांच फरवरी को बहुमत साबित करने के बाद मुख्यमंत्री चंपई ने बुधवार को बैठक की। इसी बैठक में उन्होंने यूनिट बढ़ाने का एलान कर दिया है।

ऊर्जा विभाग को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके लागू करने का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बताया कि इसके साथ ही प्रदेश के सभी वंचित टोलों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का उन्होंने निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बुधवार को झारखंड मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 के राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर मुख्य सचिव एल खियांग्ते, विकास आयुक्त अविनाश कुमार समेत विभिन्न विभागीय प्रमुखों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसमें उन्होंने विभिन्न विभागों के बजटीय प्रावधान और वास्तविक प्राप्ति तथा खर्च की जानकारी ली।