24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, Army के साथ CRPF और JK Police ने संभाला मोर्चा, एक आतंकी ढेर

JK Encounter : जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण में बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। इससे पहले आतंकी अपना खौफ पैदा करने में लगे हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारामूला

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 14 Sep 2024, 8:46 AM IST

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रात में मुठभेड़ शुरू हो गई, जो पूरी रात जारी रही। मुठभेड़ जिले के चक टप्पर क्रीरी इलाके में हुई। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। अधिकारियों ने बताया इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है। जम्मू संभााग के किश्तवाड़ के चटरू गांव में आतंकवाद विरोधी अभियान अभी भी जारी है। यहां मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण में बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। चिनाब घाटी क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में फैली आठ विधानसभा सीटों के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों की 16 सीटों पर पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होगा। वहीं जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में क्रमशः 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होगा।

जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में पिछले दो महीनों से अधिक समय से सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों पर आतंकवादी हमले हो रहे हैं। आतंकवादी घात लगाकर अचानक हमला करते हैं और फिर पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों में गायब हो जाते हैं। इन हमलों के लिए विदेशी आतंकवादियों के एक समूह के जिम्मेदार बताया जा रहा है। यह आतंकी 40 से 50 की संख्या में हैं। सेना ने घने जंगलों वाले इलाकों में 4,000 से अधिक प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया है।