21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPI के जरिए मिनटों में बैंक खाते में आएगा PF का पैसा, जानें 3 स्टेप का आसान प्रोसेस

EPFO जल्द ही UPI आधारित PF निकासी सुविधा शुरू कर सकता है। इससे सदस्य केवल तीन आसान स्टेप में अपने बैंक खाते में PF राशि प्राप्त कर सकेंगे। व्हाट्सएप आधारित सेवा भी जल्द शुरू होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

May 21, 2026

EPFO Withdrawals via UPI

यूपीआई के जरिए पीएफ निकालने की सुविधा जल्द हो सकती है शुरू (फोटो- एआई जनरेटेड)

देश में डिजिटल पेमेंट को बढावा देने के बीच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोडों सदस्यों के लिए नई सुविधा लाने की तैयारी में है। श्रम मंत्रालय लंबे समय से PF निकालने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने पर काम कर रहा था। अब केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी दी है कि EPF निकासी को UPI पेमेंट गेटवे से जोडने की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही सदस्य अपने PF का पैसा मिनटों में सीधे बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था से सात करोड से अधिक EPFO सदस्यों को लाभ मिलने की उम्मीद है और इससे पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान बन सकती है।

UPI से PF निकालने का आसान प्रोसेस

नई सुविधा शुरू होने के बाद EPFO सदस्य अपने खाते में उपलब्ध निकालने योग्य PF बैलेंस को देख सकेंगे। इसके बाद सदस्य अपने सीडेड बैंक खाते का चयन करेंगे, जो पहले से EPFO रिकॉर्ड से जुडा होगा। तीसरे स्टेप में सदस्य अपने लिंक्ड UPI पिन का उपयोग करके ट्रांजेक्शन पूरा करेंगे। प्रक्रिया सफल होते ही PF की राशि सीधे बैंक खाते में पहुंच जाएगी। इसके बाद सदस्य उस पैसे का उपयोग डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन खरीदारी या एटीएम से कैश निकासी के लिए कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे कर्मचारियों को आपात स्थिति में जल्दी पैसा मिल सकेगा और क्लेम प्रक्रिया पर निर्भरता कम होगी।

PF निकासी को पूरी तरह डिजिटल बनाना इसका उद्देश्य

श्रम मंत्रालय का कहना है कि इस परियोजना का मकसद PF निकासी को पूरी तरह डिजिटल और तेज बनाना है। फिलहाल EPFO सदस्य को निकासी के लिए क्लेम फाइल करना पडता है, जिसमें कई बार देरी होती है। हालांकि ऑटो सेटलमेंट सिस्टम के तहत अब दावों का निपटान तीन दिन के भीतर किया जा रहा है। सरकार ने ऑटो सेटलमेंट सीमा को एक लाख रुपये से बढाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। इससे बीमारी, शिक्षा, शादी और मकान जैसे जरूरी कामों के लिए सदस्य जल्दी पैसा प्राप्त कर पा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार नए सिस्टम में सुरक्षा और पारदर्शिता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

व्हाट्सएप भी जल्द होगी शुरू

EPFO अब अपने सदस्यों के साथ संवाद बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप सेवा भी शुरू करने जा रहा है। इस सुविधा के तहत सदस्य EPFO के सत्यापित व्हाट्सएप नंबर पर केवल हैलो लिखकर बातचीत शुरू कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस और अन्य सेवाओं से जुडी जानकारी मोबाइल पर मिल सकेगी। मंत्रालय का मानना है कि देश में ज्यादातर मोबाइल उपभोक्ता व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, इसलिए यह माध्यम तेज और आसान संचार में मदद करेगा। आने वाले समय में यह सुविधा EPFO की डिजिटल सर्विस को और मजबूत बना सकती है।