
दिल्ली राशन कार्ड नियम में बदलाव
Delhi Ration Card Update: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड के लिए आय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि अब राशन कार्ड बनाने के लिए सालाना आय की सीमा 2.5 लाख रुपये कर दी जाएगी। पहले यह सीमा 1 लाख रुपये थी, जिसे बाद में 1.2 लाख रुपये कर दिया गया था। अब इसे और बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने की तैयारी है।
दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल कर दी है। अब नए राशन कार्ड के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ सालों में दिल्ली में कई राशन कार्ड रद्द किए गए हैं।
सरकार ने हाल ही में जांच के बाद लगभग 7.72 लाख गलत राशन कार्ड रद्द किए हैं। जांच में यह तथ्य सामने आया कि 1.44 लाख लोग आय की शर्त पूरी नहीं कर रहे थे, 35,800 लोग राशन का लाभ नहीं ले रहे थे, 29,580 लोगों की मृत्यु हो चुकी थी और 23,394 राशन कार्ड डुप्लीकेट पाए गए थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 13 वर्षों में नए राशन कार्ड जारी नहीं किए गए थे, लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से नए राशन कार्ड बनवाए जा सकते हैं।
नई सूची देखने के लिए दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग (FS Delhi) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Ration Card Details या View Ration Card List विकल्प पर क्लिक करें। अपना जिला और अन्य विवरण भरकर वर्तमान राशन कार्ड धारकों की लिस्ट देखें।
दिल्ली में अब राशन कार्ड बनवाना पहले से आसान और तेज हो गया है। अगर आप भी नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो जल्दी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Published on:
21 May 2026 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
