
तेलंगाना में फलकनुमा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग
Falaknuma Express: आंध्र प्रदेश की राजधानी तेलंगाना में शुक्रवार को फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। यह हादसा तेलंगाना के यदादरी जिले के पदिगीपल्ली और बोम्मईपल्ली इलाके के पास हुआ। फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियां जल कर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण है कि उसकी लपटें दूर-दूर तक नजर आ रही थी। इस आग में ट्रेन के स्लीपर कोच S4, S5, S6 जल गए। ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सिकंदराबाद की ओर आ रही थी तभी फलकनुमा एक्सप्रेस में आग लग गई।
यात्रियों में मची अफरा-तफरी
ट्रेन में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में आग लगने की खबर मिलते ही तुरंत ट्रेन रोकी गई और यात्रियों को बाहर निकाला गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में जनहानि नहीं हुई, फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश में जुट गया।
रेलवे ने दिए जांच के आदेश
फिलहाल ट्रेन में सवार यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजने की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें ट्रेन के डिब्बों में आग की लपटें और धुआं नजर आ रहा है।
जानिए चश्मदीदों ने क्या बताया
इस घटना के बारे मे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के तीन कोच एस4, एस5 और एस6 में आग लग गई। आग की खबर मिलते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। घटना स्थल पर स्थानीय लोग भी लोगों की मदद के लिए वहां पहुंच गए। इसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
यह भी पढ़ें- बंगाल में हुआ उड़ीसा जैसा भीषण ट्रेन हादसा: 12 डिब्बे पटरी से उतरे, सामने आया खौफनाक मंजर का वीडियो
Published on:
07 Jul 2023 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
