अंबाला-साहा हाईवे पर सुबह आठ बजे यमुनानगर की तरफ जा रही इर्टिका कार ट्रक से जा टकराई। कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे। इस हादसे में दो लोगों मौके पर ही मौत हो गई।
हरियाणा के अंबाला में एक दर्दनाक सड़क हादसो हो जाने से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। अंबाला-साहा हाईवे पर यमुनानगर की तरफ जा रही इर्टिका कार ट्रक से जा टकराई। कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे। सड़क हादसे में मां और बेटे की मौके पर पर ही मौत हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में अन्य लोग भी घायल हो गए। कार चालक कपिल और उसकी मां शशि की नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह परिवार कार में लुधियाना के माछीवाड़ा से शादी समारोह से वापस हरियाणा के यमुनानगर लौट रहा था। इस दौरान अम्बाला में यमुनानगर रोड पर तेपला के पास खड़े एक ट्राले में पीछे से कार जा टकराई। घटना में मौके पर ही 10 वर्षीय बच्चे अकुल अग्रवाल और उसकी माँ पूनम ही मौत हो गई।
परिजन मनमोहन ने बताया कि कपिल अग्रवाल उनका चचेरा भाई था। वह अपनी पत्नी पूनम, बेटे अकुल, मां शशि अग्रवाल और बेटी शानू पंजाब से शादी समारोह से यमुनानगर लौट रहे थे। अम्बाला के पास तेपला में सड़क किनारे खड़े ट्राले से उनकी कार जा टकराई। हादसे में कपिल की पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कपिल की मां, उसकी बेटी और कपिल घायल हैं।
बताया जा रहा है कि सुबह झपकी आने के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेपला में सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में शशि, कपिल और सानू घायल हो गई जबकि पूनम और उसके बेटे अकुल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।