29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan बस एक गलती और खून से सन गई सड़कें, चीथड़े चीथड़े हो 9 लोग, 20 अस्पताल पहुंचे

नागौर, पाली, राजसमंद समेत अन्य कई जिलों मंे ये हादसे होना सामने आया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 22 Nov 2022, 1:48 PM IST

barmer_road_accident.jpg

जयपुर
राजस्थान में बीती रात हादसों को लेकर आई। नागौर, पाली, राजसमंद समेत पांच से भी ज्यादा जिलों में हादसों के बाद कोहराम मच गया। हादसों में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, बीस से ज्यादा लोग इन हादसों के बाद घायल हैं। इनमें से कईयों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। देर रात हुए इन हादसों के बाद अस्पतालों में हंगामा मचा हुआ है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। नागौर, पाली, राजसमंद समेत अन्य कई जिलों मंे ये हादसे होना सामने आया है।
चारे से भरे हुए ट्रक के नजदीक से गुजर रहे थे बाइक सवार, ट्रक पलट गया
नागौर में हुए हादसे के बारे में नागौर की सदर थाना पुलिस ने बताया कि चूरू निवासी तीन युवक बाइक से गुर रहे थे। रात करीब दस बजे कंवलीसर क्षेत्र में पास से गुजर रहा चारे से भरा हुआ ट्रक बेकाबू होकर बाइक सवारों पर पलट गया। मदद के लिए करीब सौ से भी ज्यादा लोक मौके पर पहुंचे और चारे को खाली करने लगे। इसमें करीब चालीस मिनट का समय लगा। इस दौरान क्रेन भी मौके पर आ पहुंची।

क्रेन की मदद से भी ट्रक मौके से हटाया गया, इस दौरान भी ट्रक के नीचे दबे युवकों के कराहने की आवाज आ रही थी। लेकिन जब ट्रक को हटाया गया और उसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि दो की मौत हो चुकी है। एक अन्य ने कुछ देर में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि चारे से ट्रक में कई मण वजन हो गया था। ट्रक खाली होता तो हादसा इतना भवावह नहीं होता। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक चूरू के रहने वाले थे। उनकी पहचान तुलसीराम, मामराज और दिनेश के रुप में की गई है। तीनों के शवों को जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

राजसमंद मे दो बसें भिड़ीं, 18 से ज्यादा लोग घायल
राजसमंद में भी देर रात चारभुजा के नजदीक सड़क हादसा हुआ है। चारभुजा थाना पुलिस ने बताया कि निजी बस और सरकारी बस में आमने सामने देर रात भिडंत हुई। कितेला के नजदीक हुए इस हादसे में पुलिस ने बताया कि एक बस जयपुर से उदयपुर आ रही थी तो दूसरी बस अहमदाबाद से जयपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान कितेला के नजदीक दोनो वाहनों की टक्कर हुई। दोनो में सवारियां थी। हादसे की सूचना मिलते ही पांच एंबुलेंस मौके पर बुलाई गई। उसके अलावा निजी वाहनों से भी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे मंे बीस लोग घायल हैं। जिनमें से पंद्रह की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी अस्पताल में भर्ती हैं।

पाली और बूंदी हादसों में तीन की मौत, पांच गंभीर घायल
उधर पाली में भी देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। पाली के शिवपुरा थाना इलाके में जाडन टोल के नजदीक बस को ओवरटेक कर रहा ट्रेलर आपस बस से टकराया गया। इस हादसे मंे बस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हैं इनमें से बच्चा भी शमिल है। दोनो वाहन हादसे के बाद एक दूसरे में फंस गए। जिन्हें क्रेन की मदद से अलग किया गया। इस दौरान जाम के हालात बने रहे। उधर बूंदी जिले में भी बड़ा सड़क हादसा हुआ। बूंदी के केशोरायपाटन इलाके में आगे चल रहे ट्रक में पीछे से वैन जा घुसी। जिससे वैन में सवार सभी छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले एक महिला की मौत हो गई।

डंपर ने महिला को रौंद दिया, मवेशी से बचने के चलते कार ने बाइक को ठोका
उधर डूंगरपुर जिले में देर रात सड़क पार कर रही एक महिला को डंपर ने रौंद दिया। वहीं जयपुर के कानोता इलाक में हाइवे पर मवेशी से बचने के दौरान बेकाबू हुए बाइक सवार दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी। दोनो की हालत बेहद गंभीर है। देर रात ही दौसा में भी सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।

दम्पत्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दोनो की मौत
उधर गंगानगर के अनूपगढ़ इलाके में भी हादसे में एक दम्पत्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार दम्पत्ति बीती रात अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान कार पेड़ से टकरा गई और दोनो की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि किराना कारोबारी पवन अग्रवाल और शीला की मौत हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग