26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जो राम मंदिर पर हमला करने का बना रहा था प्लान, उसकी जेल में हत्या, जानें क्या है मामला

हरियाणा की बल्लभगढ़ जेल में आतंकी आरोपी अब्दुल रहमान को सहकैदी ने नुकीली वस्तु से हमला कर हत्या कर दी है। वह राम मंदिर पर हमले की साजिश के आरोप में मार्च 2025 में गिरफ्तार हुआ था।
less than 1 minute read
Google source verification
मौत (File Photo)

मौत (File Photo)

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ स्थित नीमका जिला जेल में रविवार देर रात 20 वर्षीय आतंकी आरोपी अब्दुल रहमान की उच्च सुरक्षा बैरक में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मृतक अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र का रहने वाला था।

राम मंदिर हमले की साजिश के आरोप में गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, अब्दुल रहमान को मार्च 2025 में फरीदाबाद के पाली क्षेत्र से गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उस पर अयोध्या स्थित राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने का आरोप था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से ग्रेनेड समेत विस्फोटक सामग्री बरामद होने का दावा किया गया था।

सहकैदी ने नुकीली वस्तु से किया हमला

सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 बजे जेल की बैरक में विवाद के दौरान सहकैदी अरुण चौधरी ने कथित रूप से नुकीली वस्तु से अब्दुल रहमान पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल रहमान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई और जांच

हत्या के आरोपी सहकैदी पर पहले से कई मामले दर्ज थे। फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी तिगांव अशोक वर्मा ने बताया कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ-साथ जेल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के आदेश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग