2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Farmers Protest: किसानों की महापंचायत में शामिल होंगे हजारों किसान, इन खास मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Farmers Protest: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आह्वान पर शनिवार को यहां किसानों की महापंचायत होने जा रही है। यह महापंचायत आज यानी शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 4 Jan 2025, 11:12 AM IST

Farmers Protest

Farmers Protest

Farmers Protest: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आह्वान पर शनिवार को किसानों की महापंचायत होने जा रही है। यह महापंचायत आज यानी शनिवार को है। इसमें हजारों की तादाद में किसान शामिल होने वाले है। यह सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी जिसमें देशभर से किसान नेता एवं सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक शख्सियतें व लोक कलाकार पहुंचेंगे। महापंचायत में लगभग दो लाख किसानों के पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचने की संभावना है।

पहुंचे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर जारी लड़ाई को मजबूत करने के वास्ते किसानों से शनिवार को बड़ी संख्या में पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित खनौरी विरोध स्थल पर पहुंचने की अपील की। डल्लेवाल केंद्र सरकार पर किसानों की विभिन्न मांगों को मानने का दबाव बनाने के लिए पिछले 39 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को जारी 70 सेकंड के वीडियो संदेश में डल्लेवाल ने कहा कि जो लोग फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी से जुड़ी लड़ाई का हिस्सा हैं, “वे खनौरी जरूर पहुंचें, क्योंकि मैं आपके दर्शन करना चाहता हूं।"

शंभू बॉर्डर पर हैं किसान

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान सुरक्षा बलों द्वारा दिल्ली की तरफ कूच करने से रोके जाने के बाद 13 फरवरी 2024 से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर तथा खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं।

डल्लेवाल ने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए किया मना

अनशन कर रहे डल्लेवाल (70) ने कोई भी चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया है, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है। पंजाब सरकार डल्लेवाल को मनाने की कोशिश कर रही है कि अगर वह अपना अनशन खत्म नहीं करना चाहते हैं, तो कम से कम चिकित्सा सहायता लें। हालांकि, डल्लेवाल अपने रुख पर कायम हैं। डल्लेवाल के स्वास्थ्य की निरंतर देखभाल के लिए पंजाब सरकार द्वारा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज व माता कौशल्या अस्पताल पटियाला की मेडिकल टीम पहले ही तैनात है।

पंजाब सरकार की तरफ से मेडिकल टीम मौजूद

पंजाब सरकार की मेडिकल टीमें मोर्चा स्थल पर हैं और दो एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस भी 24 घंटे सातों दिन मौजूद हैं। संगरूर के डीएसपी परमिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि महापंचायत को देखते हुए जिले में कोई अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए हैं।

शिवराज सिंह से मांगी मदद

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मदद मांगी है। आम आदमी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इसके लिए कृषि मंत्री को पत्र लिखा है। शिवराज सिंह को लिखे पत्र में पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुद्डियां ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनिश्चितकालीन अनशन और सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर भी प्रकाश डाला।

क्या बोले जोगेंद्र मैयड़?

प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता जोगेंद्र मैयड़ ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी करके बड़ी गलती कर रही है। अपने खून-पसीने से देश का पेट भरने वाला किसान सरकार की गलत नीतियों और उपेक्षा के कारण भूखा मरने की कगार पर है, लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। केंद्र सरकार को अपना रवैया बदलते हुए तुरंत किसानों के हक में स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने सहित अन्य मांगे पूरी करनी चाहिए। यह जाट धर्मशाला में सुरेश कौथ ने प्रेसवार्ता की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों को नई कृषि उपज विपणन नीति भेजी है। साथ ही सुरेश कौथ PM मोदी से कहते हैं, जब तीन काले कानून वापस लिए थे उस समय किसानों से ये अपील की थी कि मेरे से ही कोई गलती हो गई शायद अब आप घर लौट जाएं, जो भी आपकी बची हुई मांगें हैं, उनको संज्ञान में लेकर पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Assam Police: असम में 2 करोड़ रुपये किया गया कोडीन आधारित कफ सिरप