17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लंबी लाइन का झंझट होगा खत्म, WhatsApp और कॉल से घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर

Online LPG Gas Booking Process: अब Indane, HP Gas और Bharat Gas के LPG सिलेंडर कॉल, SMS, WhatsApp या मोबाइल ऐप से आसानी से बुक किए जा सकते हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Mar 17, 2026

LPG सिलेंडर बुकिंग प्रोसेस (AI Image)

LPG Gas Booking: अगर आपके घर में LPG सिलेंडर खत्म होने वाला है, तो अब उसे बुक करने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। Indane, HP Gas और Bharat Gas जैसी कंपनियां कॉल, SMS, WhatsApp और मोबाइल ऐप के जरिए आसान बुकिंग सुविधा दे रही हैं। हालांकि, हाल के दिनों में LPG बुकिंग सिस्टम पर बढ़ते लोड के कारण कॉल और ऐप सेवाओं में दिक्कतें देखने को मिली हैं। ऐसे में अगर एक तरीका काम न करे, तो आप दूसरे ऑप्शन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉल से LPG सिलेंडर बुक करने का तरीका

  • अगर आपके पास HP Gas कनेक्शन है, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से IVRS नंबर 88888 23456 पर कॉल करके बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा 94936 02222 पर मिस्ड कॉल देकर भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है।
  • Bharat Gas यूजर्स 77150 12345 या 77180 12345 पर कॉल करके LPG रिफिल बुक कर सकते हैं।
  • Indane Gas उपभोक्ता 7718955555 पर कॉल या SMS के जरिए आसानी से बुकिंग कर सकते हैं।

WhatsApp से मिनटों में LPG बुकिंग

अब WhatsApp के जरिए भी LPG सिलेंडर बुक करना बेहद आसान हो गया है। इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी के नंबर पर मैसेज करना होगा।

  • Indane Gas WhatsApp: 75888 88824
  • HP Gas WhatsApp: 92222 01122
  • Bharat Gas WhatsApp: 1800 22 4344

इन नंबरों पर Hi या REFILL लिखकर मैसेज भेजें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें।

मोबाइल ऐप से करें आसान बुकिंग

तीनों कंपनियों ने अपने-अपने मोबाइल ऐप भी लॉन्च किए हैं, जिनसे आप सिलेंडर बुकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और डिलीवरी स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं:

  • Indane: IndianOil ONE
  • HP Gas: HP Gas ऐप
  • Bharat Gas: Hello BPCL

ये ऐप Google Play Store पर उपलब्ध हैं और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ आते हैं।

LPG बुकिंग के नियमों में बदलाव

सरकार ने LPG बुकिंग से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया है। अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा। पहले यह अवधि 21 दिन थी।