7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर-पार के मूड में किसान, दिल्ली-चंडीगढ़ NH पर तंबू गाड़ा, टिकैत बोले- MSP मिले या फिर जेल

Farmer Protest: सूरजमुखी के बीज के लिए MSP की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों ने दिल्ली- चंडीगढ़ नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है। कुरूक्षेत्र में महापंचायत के बाद किसानों ने पिपली में NH44 को जाम किया और यहां तंबू भी लगा दिए।

3 min read
Google source verification
आर-पार में मूड में किसान, दिल्ली-चंडीगढ़ NH पर तंबू गाड़ा, टिकैत बोले- MSP मिले या फिर जेल

आर-पार में मूड में किसान, दिल्ली-चंडीगढ़ NH पर तंबू गाड़ा, टिकैत बोले- MSP मिले या फिर जेल

Farmer Protest: हरियाणा में सूरजमुखी पर MSP को लेकर राज्य सरकार और किसान संगठन आमने-सामने हैं। कुरुक्षेत्र में किसानों ने सोमवार दोपहर 2 बजे से दिल्ली- चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 को जाम कर रखा है। जिससे आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। रुट को बदला गया है। किसानों ने हाईवे पर ही रात भी गुजारी। संयुक्त किसान मोर्चा का हरियाणा की खट्टर सरकार को सुबह 10 बजे के दिए गए अल्टीमेटम का समय समाप्त हो गया। इसके बाद किसानों ने हाईवे पर तंबू गाड़ दिए हैं। किसानों की इस बार दो मांग है- एक सूरजमुखी पर MSP की घोषणा की जाए और दूसरा जेल में बंद किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी समेत अन्य किसान नेताओं को रिहा किया जाए।


बता दें कि, तीन राज्यों के प्रदर्शनकारी किसान कल सोमवार दोपहर 2 बजे से ही नेशनल हाईवे-44 पर डेरा डाले हुए हैं। कल सरकार के प्रतिनिधि और किसानों के बीच हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला था। सरकार ने किसानों को समझाने के लिए अपने बड़े-बड़े अधिकारियों को लगा रखा है। लेकिन प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है की जब तक एमएसपी पर सरकार खरीदारी शुरू नहीं करेगी, तब तक ये प्रदर्शन नहीं हटेंगे । देशभर के करीब 40 किसान संगठन सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और सभी की एक ही मांग है।

टिकैत बोले- सरकार देश को कोरिया बनाने पर तूली

कुरुक्षेत्र में राकेश टिकैत सख्त तेवर में नजर आ रहे हैं। सरकार के खिलाफ उन्होंने जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि एमएसपी मिले या फिर जेल, यह तभी जाम खुलेगा। टिकैत बोले कि मोदी सरकार भारत देश को उत्तर-कोरिया बनाने पर तूली है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर हर तरीके से हमला किया जा रहा है। देश भर में किसानों की दुर्दशा हो रही है, इसके लिए सर्कार कोई कदम नहीं उठा रही, लेकिन इस बारये आंदोलन एमएसपी लेकर रहेगा।

क्या होता है न्यूनतम समर्थन मूल्य, जिसे लेकर बवाल मचा है

न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price ) यानी MSP वो मूल्य होती है जिसे सरकार फसलों के लिए तय करती है। जब किसान फसल को मंडी में बेचता है तो सरकार की तरफ़ से तय की हुई क़ीमत किसानों को मिलती है। दरअसल एमएसपी सरकार द्वारा किसानों को दिया जाने वाला एक आर्थिक भरोसा है। जिससे किसानों को फसल उगाने से पहली उसकी क़ीमत का अंदाज़ा हो जाता है कि उसे इस फसल की कितनी क़ीमत मिलेगी।

बाजार में मांग और सप्लाई को आसान बनाने के लिए किसान के फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय की जाती है, ताकि कुछ भी हो उस किसान को उस फसल के लिए कम से कम इतनी रकम तो मिलेगी ही। वरना पहले के समय में देखा जाता था की फसल ख़राब होने पर उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जकता था। चाहे वो किसी आपदा के कारण ही क्यों न हुआ हो।

अभी हरियाणा की मंडी में सूरजमुखी इस समय 4,000 से 4,800 रुपये के भाव बिक रही है। सरकार ने भावांतर योजना के तहत किसानों को प्रति क्विंटल 1,000 रुपये देने का ऐलान किया है। ऐसे में किसानों को प्रति क्विंटल अधिकतम 5,800 रुपये मिल सकते हैं। लेकिन किसानों का कहना है कि सरकार ने सूरजमुखी की एमएसपी 6,400 रुपये तय की है तो सरकार एमएसपी पर सूरजमुखी को ख़रीदे।

29.13 करोड़ राहत राशि दे चुके- सरकार

सरकार का कहन है कि हरियाणा में 38,414 एकड़ में सूरजमुखी की फसल है। 8,528 किसानों को भावांतर योजना में प्रति क्विंटल 1000 रुपए अंतरिम राहत राशि दी जाती है। अब तक 29.13 करोड़ की राशि दे चुके हैं। हरियाणा में मार्केट रेट 4,900 और 1000 रुपए सरकार की तरफ से, यानी सूरजमुखी का प्रति क्विंटल रेट 5,900 रुपए मिलता है। उसके उलट कर्नाटक में 4,077, पंजाब में 4 हजार, तमिलनाडु में 3,550, महाराष्ट्र में ,और गुजरात में 3,975 प्रति क्विंटल रेट है। लेकिन सरकार के कहे हुए 6400 से अभी भी ये रकम 500 रुपया कम है।

यह भी पढ़ें: पुलिस का दावा- बृजभूषण के खिलाफ 4 पहलवानों से सबूत मिले, तीन देशों से मांगे CCTV फुटेज