7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmers Protest: आज भारत बंद, तीन घंटे नहीं देना होगा Toll Tax, 10 घंटे बंद रहेंगी हरियाणा-पंजाब सहित देश की कई सड़कें

Farmers Protest: किसानों के साथ केंद्र सरकार (Modi Government) की बातचीत बेनतीजा रही। रविवार को अब चौथे चरण की बैठक होगी। बैठक बेनतीजा रहने के कारण भारत बंद (Bharat Band) सुबह छह बजे से शुरू हो गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी सहित कई मुद्दों को लेकर भारत बंद आज शाम चार बजे चलेगा।

2 min read
Google source verification
farmers_protest_farmers_unions_call_for_farmers_gramin_bharat_bandh_today.png

Farmers Protest: किसानों के साथ केंद्र सरकार की बातचीत बेनतीजा रही। रविवार को अब चौथे चरण की बैठक होगी। बैठक बेनतीजा रहने के कारण भारत बंद सुबह छह बजे से शुरू हो गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी सहित कई मुद्दों को लेकर किया गया भारत बंद आज शाम चार बजे चलेगा। भारत बंद का आह्वान संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा ने किया है।

इस दौरान किसान देश भर के प्रमुख मार्गों को जाम करने की कोशिश करेंगे। पंजाब को चार घंटे के लिए बंद करने की योजना है। इस दौरान सब्जियों और अनाज की आपूर्ति बंद रहेगी। आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। किसानों ने सरकार के वायदों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए भारत बंद का आह्वान किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी धारा 144 लगा दी गई है।


किसान आंदोलन के कारण अब दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में सब्जी की किल्लत शुरू हो गई है। कई जगहों पर अनाज बिक्री भी प्रभावित हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि अगर यह आंदोलन लंबा चलता है तो काफी नुकसान होने जा रहा है। भारत बंद के कारण आज खेतों में सन्नाटा छाया रहेगा।


किसान आंदोलन को धार देने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने 16 फरवरी को हरियाणा के सभी टोलों को टोल फ्री करने की चेतावनी दी है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि तीन घंटे के लिए हरियाणा के भी टोल फ्री किए जाएंगे। गौरतलब है कि पंजाब में कई जगह पहले किसानों ने टोल फ्री कर दिया है। 17 फरवरी को यूनियन ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। इसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी टोल फ्री कराया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन का यह फैसला कुरुक्षेत्र के चढूनी गांव में बैठक में लिया गया।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 20 फरवरी से शुरू होने वाली सेंटर फॉर डिस्टेंस और ऑनलाइन एजूकेशन के पाठ्यक्रमों और अन्य कोर्सेज की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इस संबंध में परीक्षा शाखा द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 फरवरी तक के अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है।