Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों (Jammu Kashmir Assembly Election) को लेकर बीजेपी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की पहली सूची में 15 उम्मीदवारों का नाम था। इस लिस्ट में इकलौती महिला प्रत्याशी शगुन परिहार (Shagun Parihar) हैं। बीजेपी ने शगुन परिहार को किश्तवाड़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया हैं। बता दें कि शगुन परिहार के पिता और चाचा की आंतकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।