6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी के पहले पीरियड पर पिता ने दी ग्रांड पार्टी, दोस्तों और परिजनों संग केक काट बांटी खुशियां, लिखी ये बात

Daughter's First Period Party: हम अक्सर बर्थडे, एनिवर्सरी या फिर खुशी के अन्य मौकों पर लोगों को पार्टी देते हैं। लेकिन एक पिता ने अपनी बेटी के पहले पीरियड पर पार्टी देकर बड़ी मिसाल कायम की है।

2 min read
Google source verification
बेटी के पहले पीरियड पर पिता ने दी ग्रांड पार्टी

बेटी के पहले पीरियड पर पिता ने दी ग्रांड पार्टी

Daughter's First Period Party: एक उम्र के बाद लड़कियों का पीरियड आना प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसमें महिलाओं के गर्भाशय की परत निकलती है। जो आगे चलकर उनके मां बनने में मदद करती है। लेकिन भारतीय समाज में पीरियड या माहवारी को लेकर कई मिथक है। इसे अपराधबोध के साथ छिपाया जाता है। लेकिन अब धीरे-धीरे पीरियड से जुड़ी भ्रांतियां खत्म हो रही है। कई परिवार इस समय में अपने बच्चों को जरूरी बातें बताते हुए आगे के लिए तैयार करते हैं। मेडिकल साइंस का भी कहना है कि पीरियड को अपराधबोध से दूर कर इसके बारे में बच्चियों को जानकार बनाना जरूरी है। पीरियड को गलत मानने वाली भ्रांति को दूर करने का एक अनूठा उदाहरण उत्तराखंड से सामने आया है। जहां एक पिता ने बेटी के पहले पीरियड पर ग्रांड पार्टी दी।



[typography_font:14pt;" >देखिए रागिनी के पहले पीरियड पर आयोजित पार्टी की कुछ तस्वीरें

जितेंद्र की सोच की कई लोग कर रहे तारीफ

जितेंद्र की इस सोच का सोशल मीडिया पर कई लोग तारीफ कर रहे हैं वहीं कई लोग रूढ़िवादी सोच के साथ जितेंद्र की आलोचना भी कर रहे हैं। मालूम हो कि पीरियड या माहवारी एक सामान्य प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है जिसमें आपके यूटेरस के अंदर से रक्त और ऊतक, वजाइना के द्वारा बाहर निकल जाते हैं। यह आमतौर पर महीने में एक बार होता है। पीरियड शुरू होने का मतलब है कि शरीर संभावित प्रेगनेंसी के लिए तैयार हो रहा है।

यह भी पढ़ें - दुनिया के वो देश जिन्होंने पेड पीरियड लीव को दी मंजूरी, भारत का भी जानें हाल