
उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल प्रदेश के जंगल धधक रहे हैं। बेशकीमती वन संपदा आग की भेंट चढ़ रही है। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे लाइन पर भी शुक्रवार देर दोपहर जंगल की आग का साया पड़ गया। यहां बहुत तेजी से आग लगी हुई है। हिमाचल पुलिस से मिली जानकारी से जाबली रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक के दोनों तरफ आग धधक रही थी। इसके चलते शिमला से कालका जा रही ट्रेन को धर्मपुर स्टेशन पर रोका गया। फिलहाल शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
Published on:
17 May 2024 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
