30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश में अवामी लीग के सीनियर नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आंख-जबड़ा और पेट में गोली लगी

बांग्लादेश में दबंगो ने अवामी लीग के सीनियर नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। फायरिंग के समय अवामी लीग के नेता को आंख-जबड़ा और पेट में गोलियां लगी हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Mar 30, 2026

गोलीबारी (File photo)

बांग्लादेश में दबंगो ने अवामी लीग के एक वरिष्ठ नेता पर कई गोलियां दागीं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। यह वारदात कुश्तिया जिले के मीरपुर में हुई है। वारदा के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वारदात के बाद इलाके में पुलिस तैनात की गई है। घायल नेता की पहचान शफीकुल इस्लाम आजम के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद अवामी लीग के कार्यकर्ता और इस्लाम आजम के समर्थकों में आक्रोश है। इस्लाम आजम के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से 3 लाइव बुलेट्स, एक मैगजीन और एक बाइक बरामद की है। मीरपुर सर्किल के AS ने कहा कि मामले की जांच जारी है। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

इस्लाम आजम को कई गोलियां लगीं, हालत नाजुक

गोली लगने से अवामी लीग के नेता शफीकुल इस्लाम आजम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए कुश्तिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि इस्लाम आजम को दाहिनी आंख, बाएं जबड़े और पेट के ऊपरी हिस्से में गोलियां लगी हैं। गोली लगने से इस्लाम आजम के पेट में अधिक घाव हुआ है। पेट में घाव होने की वजह से अधिक खून बह गया है। अधिक खून बहने के कारण उनकी हालत नाजुक है। बेहतर इलाज के लिए इस्लाम आजम को ढाका रेफर किया गया है।

अवामी लीग के नेता को मिलने के लिए बुलाया, फिर हमला किया

अवामी लीग के नेता शफीकुल इस्लाम आजम को हमलावरों ने मिलने के लिए आमला यूनियन के सदारपुर बाजार स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर बुलाया था। इसी दौरान आरोपियों और इस्लाम आजम के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों में ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए।

घटना के बाद राजनीतिक महौल गर्म

अवामी लीग के वरिष्ठ नेता शफीकुल इस्लाम आजम पर जानलेवा हमले के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस घटना के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सरकार और विपक्षी अवामी लीग के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अवामी लीग का आरोप है कि सत्ताधारी पक्ष राज्य तंत्र का इस्तेमाल करके विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमन, उत्पीड़न और बदले की कार्रवाई कर रहा है।