
Golden Fish : अरब सागर की लहरों में एक मछुआरे पर लक्ष्मी जी की धनतेरस पर ऐसी कृपा बरसी की वह करोड़पति बन गया। मछुआरे के जाल में दुनिया की ऐसी 10 दुर्लभतम मछली फंसी कि इसकी नीलामी में उसे एक नहीं, दो नहीं...पूरे सात करोड़ रुपए मिले। एक मछली की कीमत 70 लाख रुपए हुई। अरब सागर की गहराई में मिली इन मछलियों को गोल्डन फिश के नाम से जाना जाता है। इन मछलियों को सोवा मछली भी कहा जाता है।
'ऊपरवाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़कर देता है'...पाकिस्तान के कराची के गांव इब्राहिम हैदरी में रहने वाले हाजी बलूच ने अपने कर्मचारियों के साथ 10 दुर्लभ मछलियां पकड़ी और फिर 10 नवंबर को कराची बंदरगाह पर हुई नीलामी में इनकी कीमत सात करोड़ रुपए लगाई गई। हाजी बलूच ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि उन्होंने कभी कल्पना में भी नहीं सोचा था। इन दुर्लभ मछलियों को जाल में देखकर हैरान रह गया। यह पैसा सभी कर्मचारियों के बीच साझा किया जाएगा।
गोल्डन फिश यानी सोवा को औषधीय गुणों से संपन्न माना जाता है। इनके पेट से निकले कई पदार्थ में यह गुण होता है। चिकित्सा जगत में इसे काफी प्रयोग किया जाता है। इस मछली के गुण के कारण ही इनकी मांग काफी ज्यादा है। एक मछली का वजन 20 से 40 किलो तक होता है। इसकी लंबाई 1.5 मीटर तक होती है। इससे पहले जापान में ब्लूफिन टूना नाम की मछली 13 करोड़ में बिकी थी। इसका वजन 276 किलोग्राम था।
यह भी पढ़ें :दीपावली पर कर्मचारियों की चांदी, ईपीएफओ ने बैंक खातों में भेजा ब्याज, ऐसे करें चेक
Published on:
10 Nov 2023 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
