राष्ट्रीय

वंदे साधारण के पांच रूट को मंजूरी, सभी डिब्बे सेंकेंड क्लास के होंगे

Vande Sadharan Express: नई वन्दे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन में सभी सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे। इसलिए इसका किराया भी कम रहने का कयास लगाया जा रहा है।

less than 1 minute read


वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद रेल मंत्रालय ने वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेनों के पांच मार्गों को मंजूरी दे दी है। इसमें सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में फिलहाल सिर्फ एसी चेयरकार मौजूद है। इसलिए इनका किराया ज्यादा है। यही कारण है कि सरकार ने आम आदमी तक इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए वंदे साधारण ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इनमें नॉन एसी कोच होंगे, जिस कारण इनका किराया भी कम होगा। इन मार्गों पर जल्द ट्रेनों के संचालन की उम्मीद है।

इन मार्गों पर चलेगी वंदे साधारण

वन्दे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन के लिए सरकार ने पांच रूट पर चलाने का फैसला लिया है। इन पांच रूटों में नई पटना-नई दिल्ली, हावड़ा - नई दिल्ली, हैदराबाद - नई दिल्ली, मुंबई - नई दिल्ली एर्नाकुलम - गुवाहाटी शामिल है।

सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे

नई वन्दे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन में सभी सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे। इसलिए इसका किराया भी कम रहने का कयास लगाया जा रहा है, जिन रूटों को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है, उन पर ट्रेनों को संचालन जल्द किए जाने की संभावना है। वंदे भारत का नॉन-एसी वर्जन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल सिर्फ एसी चेयर कार में मौजूद है। इसलिए इनका किराया भी बहुत ज्यादा है।

Published on:
29 Oct 2023 11:09 am
Also Read
View All

अगली खबर