8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक के पूर्व CM एसएम कृष्णा की तबीयत हुई खराब, बेंगलुरू के इस हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा को सांस की नली में संक्रमण के चलते रविवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कृष्णा को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Archana Keshri

Sep 25, 2022

Former Chief Minister of Karnataka S M Krishna admitted to hospital with respiratory infection

Former Chief Minister of Karnataka S M Krishna admitted to hospital with respiratory infection

भारत के पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनको एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर द्वारा की जा रही है।

अस्पताल ने एक बुलेटिन जारी कर कहा, "उनको मिनिमल रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया है। वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर द्वारा की जा रही है।" इसके अलावा अस्पताल की ओर से दिए गए स्टेटमेंट में कहा गया है कि एसएम कृष्णा को डॉ. सत्यनारायण मैसूर पल्मोनोलॉजी के एचओडी और डॉ. सुनील कारंत एचओडी की देखभाल में रखा गया है और एक व्यापक डॉक्टर्स की टीम देखरेख कर रही है।

बता दें, 1932 में जन्में एस एम कृष्णा, पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा 11 अक्टूबर 1999 से 28 मई 2004 तक कर्नाटक के 16वें मुख्यमंत्री रहे थे। इसके बाद वह वर्ष 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे हैं। इसके बाद वह 2009 से 2012 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में विदेश मंत्री रहे थे। कृष्णा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 29 जनवरी, 2017 को इस्तीफा दे दिया और वह बीजेपी में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Karnataka News: गांजा तस्करी रोकने पहुंची थी पुलिस, बदमाशों ने इतना पीटा की वेंटिलेटर पर चल रही सांसें