3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व सीएम Champai Soren अस्पताल में भर्ती, अस्पताल ने जारी किया ये हेल्थ अपडेट

Jharlhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जमशेदपुर के Tata Memorial Hospital में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

रांची

image

Ashib Khan

Oct 06, 2024

champai soren

champai soren

Champai Soren: झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जमशेदपुर के टाटा मेमोरियल अस्पताल (Tata Memorial Hospital) में भर्ती कराया गया है। दरअसल, आज सोरेन साहिबगंज के भोगनाडीह जाने वाले थे, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण भोगनाडीह नहीं जा सके। फिलहाल चंपई सोरेन की हालत स्थिर है। गौरतलब है कि चंपई सोरेन को बल्ड सुगर कम होने के बाद चक्कर आने लगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती खुद की तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से आज वीर भूमि भोगनाडीह में आयोजित "मांझी परगना महासम्मेलन" में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहूंगा। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई खास बात नहीं है। मैं शीघ्र पुर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा। जोहार!

अस्पताल ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

अस्पताल के महाप्रबंधक ने चंपई सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन की हालत स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें-‘ये कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें’, Lalu Prasad Yadav ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Story Loader