12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल सरकार के फैसलों पर शुरू हुआ घमासान, राज्यपाल से मिले पूर्व CM ठाकुर, सुक्खू ने दिया जवाब

हिमाचल सरकार के फैसलों के खिलाफ भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समीक्षा करने का अनुरोध किया है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Dec 25, 2022

former-cm-jairam-thakur-met-governor-against-decisions-of-himachal-government-cm-sukhwinder-singh-sukhu-replied_1.jpg

Former CM Jairam Thakur met Governor against decisions of Himachal government, CM Sukhwinder Singh Sukhu replied

हिमाचल सरकार के फैसलों पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच घमासान शुरू हो गया है। हिमाचल भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर पिछली सरकार के फैसलों को रद्द करने को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि "हिमाचल प्रदेश में जो संस्थान कभी काम कर रहे थे, उन्हें डीनोटिफाई किया जा रहा है। हमने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्थिति की समीक्षा करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा कानूनी विकल्पों की भी जांच कर रहे हैं।"

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जयराम ठाकुर सरकार ने पिछले साढ़े 4 साल में कोई कार्यालय या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोला और फिर चुनाव से पहले 590 संस्थान खोल दिए। इन संस्थानों के लिए स्टाफ नहीं है क्योंकि भर्तियां हुई ही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने 5 विधायकों की एक समिति बनाई और पाया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चपरासी चला रहे हैं।

चुनाव के दौरान इन संस्थानों को खोलने के बावजूद लोगों ने नकारा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लगभग 25 से 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोई भी भर्ती नहीं हुई है। इन संस्थानों को चलाने के लिए 3,000 करोड़ रुपए की आवश्यकता है, लेकिन हिमाचल पर पहले ही 3,000 करोड़ रुपए की आवश्यकता है। इन्हें खोलने से पहले आपको 3,000 करोड़ रुपए का प्रावधान करना चाहिए था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुक्खू ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान इन संस्थानों को खोलने के बावजूद लोगों ने आपको नकार दिया। हम यहां व्यवस्था बदलने आए हैं। हम ये संस्थान खोलेंगे लेकिन पहले कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

जयराम ठाकुर बने विपक्ष के नेता
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हिमाचल में भाजपा ने विपक्ष का नेता चुना है, जिसके बाद जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के आर्शीवाद से आज मुझे ये नई जिम्मेदारी मिली है। सभी विधायकों ने मुझे समर्थन देकर जिस तरह का सहयोग किया है उनका भी आभार व्यक्त करता हूं।"

यह भी पढ़ें: हिमाचल CM बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का आया पहला बयान, कहा- 10 गारंटी योजनाओं को पूरा करेगी सरकार