15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरा पद्म पुरस्कार इस पूर्व पत्रकार ने ले लिया- डॉक्टर ने लगाया आरोप, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

Padma Award: एक नाम के दो लोगों के बीच 2023 का पद्म पुरस्कार प्राप्त करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anish Shekhar

Feb 12, 2025

ओडिशा में एक दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो लोगों के बीच 2023 का पद्म पुरस्कार प्राप्त करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दोनों ही व्यक्ति यह दावा कर रहे हैं कि उन्हें इस साल पद्म श्री पुरस्कार मिला है, लेकिन एक ही नाम के कारण यह विवाद गंभीर रूप ले चुका है। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच अब अदालत में मामला चल रहा है।

डॉक्टर ने कहा- मैं ओडिया साहित्यकार पुरस्कार मेरा है

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उसका नाम 25 जनवरी, 2023 को घोषित पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की सूची में था, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति ने उसी नाम से पुरस्कार प्राप्त कर लिया। याचिका में यह कहा गया कि वह पेशे से डॉक्टर और ओडिया साहित्यकार हैं और उन्होंने ओडिया तथा अन्य भारतीय भाषाओं में 29 किताबें लिखी हैं। दूसरी ओर, पुरस्कार प्राप्त करने वाला व्यक्ति पेशे से पत्रकार है और उसका नाम भी वही है, लेकिन वह कोई लेखक नहीं है।

24 फरवरी को पेश होने के आदेश

अब इस विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है और इसे अदालत में ले जाया गया है। ओडिशा उच्च न्यायालय ने 24 फरवरी को दोनों पक्षों को अदालत में उपस्थित होकर अपना-अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि दोनों पक्षों को अपने-अपने दावों को प्रमाणित करने के लिए सभी प्रासंगिक दस्तावेज और सामग्री अदालत के सामने प्रस्तुत करनी होगी।