बेंगलुरु के एडिशनल CP विकास कुमार ने कहा कि रविवार दोपहर करीब 4-4:30 बजे हमें हमारे पूर्व DGP व IGP ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली। उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह घटना के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं और उसके आधार पर FIR दर्ज की जाएगी। मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है। ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि मौत हो गई।