1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Former Protest: ‘किसानों से खाली करवाएं हाईवे’, Supreme Court में दाखिल हुई जनहित याचिका

Farmer Protest: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में पंजाब में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर लगे अवरोधों को तुरंत हटाने के निर्देश देने की मांग की गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
Farmer Protest

Farmer Protest

Former Protest: शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने दिल्ली चलो स्थगित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में पंजाब में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर लगे अवरोधों को तुरंत हटाने के निर्देश देने की मांग की गई है। किसान आंदोलन के मामले में कल यानी सोमवार 9 दिसंबर को SC में सुनवाई होगी।

याचिका में की गई ये मांग

सुप्रीम कोर्ट में पहले एक याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका में शंभू बॉर्डर समेत सभी हाईवे को खोलने के निर्देश केंद्र, हरियाणा और पंजाब सरकार को देने की मांग की गई थी। SC कल इस मामले में सुनवाई करेगा। जानकारी के अनुसार याचिका में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न स्थानों पर कथित किसानों और किसान यूनियनों की ओर से 'अवैध रूप' से अतिक्रमण किया गया है और उन्हें अवरुद्ध किया गया है। इस जनहित याचिका में पंजाब और हरियाणा राज्यों और भारत संघ से किसानों के विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध हटाने और यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की गई है कि आंदोलनकारी किसानों की ओर से सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध न करें।

ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, इन 2 सरकारी भत्तों में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग