13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान मध्य प्रदेश में जीत की ओर बढ़ी भाजपा,तेलंगाना में कांग्रेस आगे, छत्तीसगढ़ में कांटे का मुकाबला

Four state Assembly Election Result: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने पूर्णबहुत का आंकड़ा पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो, यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Assembly Election Results 2023


MP में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर

वहीं मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत लगभग तय नजर आ रही है। यहां कुल 230 सीटें है। जिनमें से भाजपा को 136 सीटें, कांग्रेस को 93 और अन्य 1 सीट पर आगे है। यहां पूर्णबहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए। रुझानों के मुताबिक, भाजपा इस आकंड़े को पार कर चुकी है।

तेलंगाना में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर

तेलंगाना की बात करें तो, यहां स्थिति एकदम उलट नजर आ रही है। यहां सत्ताकाबीज पार्टी बीआरएस पीछे चल रही है। तेलंगाना में भाजपा को 9 सीटें, कांग्रेस को 66 सीटें, और सत्ताकाबीज पार्टी बीआरएस को 40 और अन्य दल 4 सीटों पर आगे है। यहां सरकार बनाने के लिए 60 सीटों की जरूरत है।

छत्तीसगढ़ में कांटे का मुकाबला

वहीं, छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस जीतती हुई दिख रही थी, लेकिन अब बाजी पलटती दिख रही है। अब भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का हो गया है। यहां भाजपा 50 सीट, कांग्रेस को 38 सीट और अन्य दल दो सीट पर आगे चल रहे हैं। यहां कुल सीटें 90 हैं और पूर्णबहुमत के लिए 46 सीटें की जरूरत है।