7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi in Jail: अरविंद केजरीवाल-हेमंत सोरेन से लेकर मनीष सिसोदिया और धनंजय सिंह तक जेल में मनाएंगे होली

Holi in Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं की होली इस बार जेल में मनने वाली है। जानिए और कौन से नेता है जो इस बार अन्य कैदियों के साथ ही होली मनाएंगे।

2 min read
Google source verification
holi_jail.jpg

रंगो का त्योहार होली हर कोई धूमधाम और ढोल बाजे के साथ मनाता है, फिर चाहे आम हो या खास, हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आता है। हालांकि इस साल की कई नेताओं की होली के रंग में भंग पड़ चुका है। देशभर के कई ऐसे बड़े नेता है, जो इस बार अन्य कैदियों के साथ जेल में ही होली मनाएंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया समेत कई नेता अलग-अलग मामलों के चलते जेल में बंद हैं। इन नेताओं को होली पर ना तो जमानत मिली और ना ही पैरोल पर रिहा हो सके. चलिए जानते इन नेताओं के बारे में...

इन नेताओं की जेल में मनेगी होली

अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में ED ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक कस्टडी में भेज दिया है। बता दें कि केजरीवाल को ED ने 10वां समन थमाने के बाद गिरफ्तार किया है।

हेमंत सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची जेल में बंद हैं। उन्हें 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। 21 मार्च को हुई सुनवाई में रांची की विशेष कोर्ट ने उनकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दिए, यानी सोरेन की होली जेल में मनना तय है।

मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया की भी होली इस बार तिहाड़ जेल में ही मनेगी। दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में सिसोदिया जेल में है। दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

सत्येंद्र जैन और संजय सिंह
दिल्ली के ही शराब घोटाले मामले में सत्येंद्र जैन और संजय सिंह भी तिहाड़ जेल में बंद है। इन दोनों नेताओं की भी होली जेल में ही मनना तय है। इन दोनों नेताओं के खिलाफ भी ED मनी लांड्रिंग का केस चला रही है। जिसके चलते कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज रखा है।

धनंजय सिंह

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह की होली भी जेल में ही मनने वाली है। जौनपुर की विशेष अदालत ने नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण और रंगदारी के मामले में 6 मार्च को ही धनंजय सिंह को दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई थी। धनंजय सिंह ने जमानत की गुहार लगाते हुए हाईकोर्ट में अपील की थी, लेकिन सनवाई न होने के चलते अब धनंजय सिंह को जेल में होली मनानी पड़ेगी।

के कविता

दिल्ली के शराब घोटाले में ही जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता की होली भी होली तिहाड़ जेल में ही मनेगी । के कविता को ED ने हाल ही में पकड़ा है।

बता दें कि शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अरविंद केजरीवाल को ED ने 10वां समन दिया है।